Logo
बेमेतरा की शिक्षिका विधि शर्मा को कलेक्टर ने शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित किया। इससे पहले वे स्वतंत्रता दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित हो चुकी है।

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले की नवाचारी शिक्षिका विधि शर्मा को शिक्षादूत सम्मान से सम्मानित किया गया। जिला स्तरीय शिक्षक दिवस सम्मान समारोह एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल में आयोजित किया गया था। जिसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

दरअसल जिला स्तरीय शिक्षक दिवस का सम्मान समारोह एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल बेमेतरा में आयोजित किया गया था।जिसमें बेमेतरा जिला में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला गुनरबोड में पदस्थ नवाचारी शिक्षिका विधि शर्मा को जिलाधीश ने मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण सम्मान के अंतर्गत शिक्षादूत सम्मान और 5000 की राशि से सम्मानित किया गया। 

उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से हो चुकी है, सम्मानित 

शिक्षक दिवस के कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में  उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षादूत सम्मान से सम्म्मानित शिक्षिका विधि शर्मा ने बताया कि, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट के सभी शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से ही यह सम्मान प्राप्त हो सका है। इसके लिए मैं उन सभी लोगों की आभारी हूं, जिन्होंने मुझे हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करने के लिए प्रेरित किया। शिक्षिका विधि शर्मा को स्वतंत्रता दिवस 2024 में उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया था।

इसे भी पढ़ें...पिता ने की बेटे की हत्या : गन्ने के खेत में फेंका, बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला 

नवाचार के लिए दिव्यांग शिक्षिका का सम्मान 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग की शारदा 50 शिक्षकों में से एक हैं जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी। पोलियो के कारण शारदा के कमर से नीचे का हिस्सा 80 प्रतिशत दिव्यांग है। लेकिन उन्होंने टीचर के रूप में अपने विद्यार्थियों को नई तकनीक से पढ़ाने के लिए शुरू से ही नवाचार लाने पर जोर दिया। उन्होंने ऑडियो,वीडियो बुक्स, ई कंटेंट, PDF का 2 हजार से ज्यादा संग्रह कर खेल खेल में बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। जिससे स्कूल के बच्चों को आसानी से पाठ्यक्रम समझ में आने लगा। गणित, सोशल,G.K.,ओरल साइंस,नैतिक शिक्षा जैसे 20 अलगअलग विषयों पर किताब भी लिखी है। 

उत्कृष्ट शिक्षकों का होता हैं सम्मान 

हर साल नई दिल्ली के विज्ञान भवन में शिक्षक दिवस पर प्रतिभावान शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाता है। पुरस्कार विजेता 28 राज्यों, 3 केंद्र शासित प्रदेशों और 6 संगठनों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस साल 50 नामों की लिस्ट में 34 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल, 2 दिव्यांग शिक्षिका शामिल है। जिनमें से एक दुर्ग जिले की शारदा का नाम शामिल है। ये वो शिक्षक होते हैं, जो अपने परिश्रम से विद्यालयों में ना सिर्फ शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया.बल्कि छात्रों के जीवन को भी बेहतर बनाने के लिए नवाचार किया है। शारदा भी उन्हीं में से एक है। 

 

5379487