Logo
आज से सिरपुर महोत्सव का आगाज हो रहा है। तीन दिवसीय आयोजन में कई ख्याति प्राप्त कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

सिरपुर। ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में आज से सिरपुर महोत्सव का आगाज हो रहा है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय आयोजन किया जाएगा। 24 से 26 फरवरी तक सिरपुर में विशेष उत्सव का आयोजन होगा। इसके अलावा गंगा आरती भी की जाएगी। आयोजन के तीनों दिन ख्याति प्राप्त कलाकारों का कार्यक्रम होगा। दोपहर 4 बजे से रात 10 बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 

छत्तीसगढ़ के अलग-अलग ऐतिहासिक जगहों में महोत्सव के आयोजन हो रहे हैं। मैनपाट महोत्सव के बाद आज से  राजिम कुम्भ कल्प महोत्सव और सिरपुर महोत्सव का आगाज हो रहा है। यहां पहली बार गंगा आरती का आयोजन होगा। यहां पर पहली बार स्नान के लिए कुंड बनाया गया है। इस तीन दिवसीय आयोजन में इंडियन आइडल विजेता अभिजीत सावंत, छॉलीवुड गायक सुनील सोनी, बाल कलाकार आरू साहू, रंग सरोवर बारूका सहित लाइट एंड साउंड अपनी प्रस्तुति देंगे। 

कलाकार भूपेन्द्र साहू बारूका देंगे पहली प्रस्तुति

सिरपुर महोत्सव के उद्घाटन से पहले जय गौरी गौर सुआ नृत्य छपोराडीह सिरपुर सुआ नृत्य प्रस्तुत करेगी। इसके बाद शाम 6 बजे महोत्सव का उद्घाटन होगा। शुभारम्भ समारोह के बाद अंचल के प्रख्यात लोक कला मंच रंग सरोवर भूपेन्द्र साहू बारूका गरियाबंद अपनी प्रस्तुति देंगे। फिर रात 8 बजे से 10 बजे तक छॉलीवुड गायक सुनील सोनी नाइट लोक कला मंच की रंगारंग प्रस्तुति होगी। इस महोत्सव के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां कर ली है। मुख्य मंच को लक्ष्मण मंदिर की प्रतिकृति पर सजाया गया है। सफाई और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किया गया है। 

5379487