Logo
बलौदाबाज़ार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया. खेल मंत्री टंक राम वर्मा भी शामिल हुए।  

कुश अग्रवाल-बलौदाबाज़ार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाज़ार जिले में  खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता दिवस के मौके पार सद्भावना दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में जनप्रतिनिधि ,अधिकारी समेत लगभग चार सौ से अधिक लोग सम्मिलित हुए। साथ ही सभी छात्रों को निः शुल्क तिरंगा झंडा एवं वृक्षारोपण हेतु पेड़ का भी वितरण किया गया। 

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता आयोजित दौड़ में राजस्व एवं आपदा,खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंक राम वर्मा शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि,देश के प्रति प्रेम एवं आपसी सौहार्द को बढ़ावा देना इस दौड़ का मुख्य उद्देश्य है।  साथ ही उन्होंने सभी प्रतिभागियों का दौड़ लगाकर उत्साहवर्धन किया। तिरंगा फहराना, स्वतंत्रता सेनानियों,वीर सपूतों की भावना का सम्मान करने, देश के विकास और प्रगति के लिए खुद को समर्पित करने समाज में शांति और सद्भावना बनाए रखने की शपथ दिलाई। 

shapath
सद्भावना बनाए रखने की दिलाई गई शपथ

पौधा वितरण किया गया 

कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्रों को निः शुल्क तिरंगा झंडा एवं वृक्षारोपण हेतु पौधे का भी वितरण किया गया।साथ ही  इस दौरान विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया।

5379487