Logo
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 18 अक्टूबर तक अंबिकापुर में आयोजित की जा रही है। सरदा स्कूल के छात्र विवेकानंद के मॉडल का चयन हुआ है।

बेमेतरा। राज्य स्तरीय बाल किशोर वैज्ञानिक प्रतियोगिता के लिए सरदा स्कूल के छात्र विवेकानंद के मॉडल का चयन हुआ है। यह आयोजन राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान, प्रशिक्षण परिषद दिल्ली के गणित एवं विज्ञान विभाग, छत्तीसगढ़ राज्य शैक्षिक अनुसंधान, प्रशिक्षण परिषद रायपुर छत्तीसगढ़ के द्वारा आयोजित किया गया था। जिसमें राज्य एवं राष्ट्र स्तरीय बाल किशोर वैज्ञानिक प्रतियोगिता 2024-25 एवं पश्चिम भारत विज्ञान मेला 2024-25 के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदा के कक्षा ग्यारहवीं के विद्यार्थी विवेकानंद का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ है।

इसे भी पढ़ें...पत्नी का बर्थडे मनाया स्कूली बच्चों के साथ : बच्चों को कराया नेवता भोज, मिठाइयां बांटकर मनाई खुशियां

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 18 अक्टूबर तक 

वहीं कवर्धा जिले में जोन स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें विवेकानंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया  है। अपने विद्यालय सहित विकासखण्ड बेरला, जिला बेमेतरा का नाम रौशन किया। अब वे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जो की 15 से 18 अक्टूबर तक अंबिकापुर में आयोजित की जा रही है। छात्र विवेकानंद वहां पर बेमेतरा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। संचार एवं परिवहन उप कथानक के अंतर्गत उन्होंने एक ऐसा मॉडल बनाया है, जो युद्ध या नक्सली क्षेत्र में सैन्य वाहन को लैंड माइन से और हमले से बचाएगा। जिसके साथ इसमें और भी कई खासियत जुड़ी हुई है। 

बाल वैज्ञानिक छात्र विवेकानंद को दी बधाई 

इस मॉडल को बनाने में छात्र के मार्गदर्शक शिक्षक जे पी यादव ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया है।  शिक्षक के मार्गदर्शन में छात्र विवेकानंद ने मॉडल बनाया है। राज्य स्तर के लिए चयन होने पर बाल वैज्ञानिक छात्र विवेकानंद को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदा के प्राचार्य लक्ष्मीनारायण गायकवाड़ सहित समस्त स्टाफ के सदस्य और शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों, संकुल सरदा के सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने खूब बधाई दी और आगे बढ़ाने की शुभकामनाएं प्रदान की।

5379487