Logo
दुर्ग जिले के खालसा पब्लिक स्कूल में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बेमेतरा की शिक्षिका वर्षा जैन को सावित्री बाई फुले सम्मान से सम्मानित किया ।   

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के खालसा पब्लिक स्कूल में शिक्षक कला एवं प्रतिभा अकादमी के द्वारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बेमेतरा जिले के साजा विकासखण्ड की शासकीय प्राथमिक शाला केंवतरा की नवाचारी शिक्षिका वर्षा जैन को शिक्षा, साहित्य एवं कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्य स्तरीय सावित्री बाई फुले शिक्षक सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही वह शिक्षक, कला एवं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ में प्रचार मंत्री के पद पर मनोनीत हैं। 

किलोल पत्रिका में स्थान

नवाचारी शिक्षिका वर्षा जैन ने बिग बुक का निर्माण, एफ एल एन आधारित कविता बुक, साहसी महिलाओं के जीवन परिचय पर पुस्तक, हमारे संत नामक पुस्तकों के साथ -साथ रूम टू रीड के लिए पुस्तक लिखी है। जिसका सात भाषाओं में अनुवाद किया गया है।  जल्द ही यह पुस्तक सभी शालाओं में उपलब्ध होगी। इनकी रचना बचपन ,रंगीली गुड़िया, अंकों का खेल, कहानी तरीका, कहानी, इत्यादि को किलोल पत्रिका में स्थान मिला है।  राज्य स्तरीय एफएलएन आधारित कविता, कहानी पुस्तक में साझा संकलन, संत गाडगे साझा संकलन, राष्ट्रीय कवि संगम की विभिन्न शाखाओं द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित हो चुकी  है।

इसे भी पढ़ें...विज्ञान शिक्षकों का प्रशिक्षण : डाइट के प्राचार्य घृतलहरे बोले- शिक्षकों को चार्ज कर देता है प्रशिक्षण

इन सभी सम्मान से हुई हैं सम्मानित 

नवाचारी शिक्षिका वर्षा जैन हमारे नायक में दो बार चयनित हो चुकी हैं। वर्षा जैन को मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत सम्मान से भी सम्मानित किया जा चुका है। बेस्ट क्रिएटिव टीचर, शिक्षा में शून्य निवेश नवाचार के अंतर्गत अरविंदो सोसायटी के द्वारा टीचर इनोवेशन अवार्ड 2019 से सम्मानित किया गया। साईनाथ फाउंडेशन द्वारा कलमकार की खोज 2020 सम्मान से सम्मानित किया गया। कोरोना काल में नियमित ऑनलाइन कक्षाएं लेने के लिए छत्तीसगढ़ शासन  और स्कूल शिक्षा विभाग से 2020 में प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मान किया गया। 
 
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए 2021 में हुई सम्मानित 

फोर्थ स्क्रीन एजुकेशन द्वारा शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने और डिजिटल शिक्षक के रूप में अपनी पहचान स्थापित करने पर 2021 में सम्मान पत्र प्रदान किया गया। जिला स्तरीय रुचिकर शैक्षिक नवाचारी गतिविधि के अंतर्गत कार्टून कैरेक्टर पर नवाचार के लिए नवाचारी शिक्षक सम्मान प्रशस्ति पत्र 2021 से जिला बेमेतरा में सम्मानित किया। क्षमा देवी फाउंडेशन ट्रस्ट अकलतरा द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अंतर्गत प्रतिभा सम्मान 2021 से सम्मानित किया गया है। 
बालरक्षक प्रतिष्ठान भारत की ओर से काव्य शिल्पी सम्मान 2021 राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य  के लिए सम्मानित किया गया। एनटीसीएफ द्वारा विश्व शिक्षक दिवस पर शिक्षक सृजन सम्मान समारोह में बेस्ट क्रिएटिव टीचर अवार्ड 2022 में जिला कांकेर में सम्मानित किया गया है। 

 नारी तू नारायणी सम्मान से सम्मानित

उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड/मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण शिक्षादूत पुरस्कार 2023 के लिए जिला बेमेतरा में सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय एफएलएन कविता कहानी पुस्तक लेखन के लिए रचनाकार सम्मान 2024 से जिला दुर्ग में सम्मानित किया गया हैं। शिक्षक कला एवं साहित्य अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा नारी तू नारायणी 2024 सम्मान से भी सम्मानित किया गया हैं। शिक्षक कला प्रतिभा अकादमी छत्तीसगढ़ द्वारा उत्कृष्ट शिक्षक 2024 सम्मान भी किया गया। 

इसे भी पढ़ें...शिक्षादूत सम्मान : शिक्षिका विधि शर्मा हुई सम्मानित, शिक्षा के क्षेत्र में किया नवाचार

इस वेबसाइट में मिला प्रथम स्थान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक कला एवं साहित्य, निहार शांति पाठशाला, अरबिंदो सोसायटी के द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर कविता एवं कहानी कंपीटीशन में लम्हे 2 द्वारा विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया है। मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। महावीर दिगंबर जैन समिति द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक वेशभूषा में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए में छत्तीसगढ़ राज्य के बारे में व्याख्यान किए जाने पर समिति द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गतिविधि आधारित शिक्षण में राज्य स्तरीय शिक्षा सचिव डॉ आलोक शुक्ला की वेबसाइट में मेरे गतिविधि को स्थान मिला।

ये लोग रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दुर्ग लोकसभा विजय बघेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गजेंद्र यादव विधायक दुर्ग शहर ने की है। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में ललित चंद्राकार विधायक दुर्ग ग्रामीण, रिकेश सेन विधायक वैशाली नगर रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में निधि चंद्राकर अध्यक्ष उड़ान एवं नई दिशा छत्तीसगढ़ उपस्थिति  थे। 

5379487