Logo
सूरजपुर जिले के छुई खदान में मिट्टी ढह जाने से तीन महिला दब गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिला घायल है। 

नौशाद अहमद - सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के गेतरा नाला के पास छुई खदान में एक बड़ा हादसा हो गया। खदान ढहने से मिट्टी में 3 महिलाएं दब गई। वहीं ग्रामीणों ने तीनों महिलाओं को बाहर निकाला। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिला घायल है। इसके बाद दोनों घायल महिलाओं को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह 9 महिलाएं कोतवाली थाना क्षेत्र के गेतरा नाला के पास छुई खदान में पीली मिट्टी निकालने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान अचानक खदान धंस गई। इसके बाद जैसे - तैसे कर सभी महिलाएं वहां से बाहर निकालने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान बाकि महिलाएं वहां से निकाल गई लेकिन तीन महिलाएं मिट्टी में दब गई। 

इसे भी पढ़ें...स्कूली बच्चों से भरी ऑटो पलटी  गाड़ी का नियंत्रण खोने से हुआ हादसा, 6 स्कूली बच्चे घायल, इलाज जारी  

दो महिलाओं का अस्पताल में चल रहा है इलाज 

वहां मौजूद लोगों ने शोर सरबा किया तो आसपास के लोग इकट्ठा होकर मिट्टी में दबी महिलाओं को बाहर निकाला गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो महिलाएं घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया,जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी गई है। 
 

5379487