Logo
विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने राजनांदगांव सीट से रायपुर के नेता को टिकट दिया था। लोकसभा चुनाव में भी दुर्ग जिले से प्रत्याशी दिया गया है। इसी को लेकर सुरेंद्र दाऊ ने रोष प्रकट किया था।

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मचा घमासान थमता नहीं दिख रहा है। ऐन लोकसभा चुनाव चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी का कलह गहराता ही जा रहा है। राजनांदगांव जिले में पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए भूपेश बघेल के सामने मंच से ही खरी-खरी सुनाने वाले पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दास वैष्णव 'दाऊ' को जिला कांग्रेस कमेटी ने निष्कासित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि, 'दाऊ' ने 18 मार्च को राजनांदगांव में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान पूर्व CM के सामने ही मंच से कांग्रेस सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर खरी-खोटी सुनाई थी।

सुरेंद्र दाऊ के निष्कासन का आदेश जिला कांग्रेस अध्यक्ष भागवत साहू ने जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि, सुरेंद्र दास वैष्णव ने मंच से पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर निराधार आरोप लगाए। कारण बताओ नोटिस का जवाब भी दन्होंने संतोषप्रद नहीं दिया। इसके चलते 6 साल के लिए कांग्रेस से उन्हें निष्कासित किया जा रहा है। 

pa
निष्कासन का आदेश जारी 

हमारही सरकार में हम ही प्रताड़ित रहे

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच से सुरेंद्र दाऊ ने कहा था कि, मैं डंके की चोट पर कहता हूं कि 5 साल हमारी सरकार रही। एक कार्यकर्ता यहां उठकर कह दे कि, 5 साल में उसका एक भी काम हुआ हो। हमारे दुख-तकलीफ, बहू-बेटा के ट्रांसफर में कोई साथ नहीं दिया, सिर्फ प्रताड़ित किया गया। 5 साल तक हमारी सरकार रही और तब सबसे ज्यादा हम ही प्रताड़ित रहे। मुख्यमंत्री से मिलना तक मुश्किल था। तब कार्यकर्ताओं की जरूरत नहीं थी। आज कार्यकर्ताओं की याद आई है।'

सुरेंद्र दाऊ को मिली सुरक्षा

कांग्रेस के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष सुरेंद्र दाऊ को पुलिस की सुरक्षा मिली है। घर पुलिस की पहरेदारी है। दाऊ ने कहा था कि उनके परिवार के लोग और वह सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। सुरेंद्र दाऊ के मुताबिक, उनके बयान के बाद परिवार को जान का खतरा है, इसलिए जिले के एसपी मोहित गर्ग को लिखित में सुरक्षा के लिए आवेदन दिया था, जिस पर शुक्रवार को घर में सुरक्षा के लिए एक जवान की ड्यूटी लगाई गई है। दरअसल, पूर्व CM भूपेश बघेल सोमवार को राजनांदगांव में कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। कांग्रेस ने उन्हें राजनांदगांव सीट से लोकसभा प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान भूपेश अलग-अलग विधानसभाओं में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं।

CH Govt hbm ad
5379487