Logo
बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी में शुक्रवार को समाजिक बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नवाचारी शिक्षिका हिमकल्याणी सिन्हाका कलार समाज ने सम्मानित किया। 

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी में शुक्रवार को समाजिक भवन  में बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह बैठक छत्तीसगढ़ कलार समाज के लोगों के द्वारा कराया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि बेमेतरा पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, विशेष अतिथि मोहन सिन्हा, जिला अध्यक्ष बिंदिया जायसवाल, मंडलेश्वर अशोक जायसवाल के हाथों राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने पर कलार समाज की गौरव बेटी हिमकल्याणी सिन्हा को सम्मानित किया गया।

इसे भी पढ़ें... स्कूल में मनाया पितर : बच्चों ने पितृ देवता को दी श्रद्धांजलि, न्योता भोज का उठाया लाभ

समाज के लोगों ने कहा कि, हिमकल्याणी सिन्हा के सम्मान से पूरे समाज के लिए लोग गौरवविन्त महसूस कर रहे है। विजय सिन्हा ने कहा कि, हिमकल्याणी सिन्हा शिक्षा ने क्षेत्र में अपनी उत्कृष्ट भूमिका निभायी है। जिसके परिणाम स्वरूप छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हाथों सम्मानित हुई है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को यह फर्ज निभाना है कि, सभी अपने बच्चों को शिक्षा के मुख्यधारा से जोड़े, तभी समाज का विकास होगा।इसके साथ ही समाज से 10 वीं 12वी में उत्कृष्ट अंक पाने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया। 

ये लोग रहे मौजूद 

इस मौके पर ललित सिन्हा, सोमप्रकाश सिन्हा, केशरी नंदन सिन्हा, बाहरी सिन्हा, रघुनंदन सिन्हा, मंजू सिन्हा, पिंकी जायसवाल, अर्चना जायसवाल, परस राम सिन्हा, दीपक सिन्हा, रूपेंद्र सिन्हा सहित सभी समाज से पदाधिकारी उपस्थित रहे थे।


 

CH Govt cg Ad hbm ad
5379487