Logo
बलौदाबाजार के तहसीलदार को राजस्व मंत्री खिलाफ बयान के मामले में निलंबित कर दिया गया है। मंत्री पर पैसे लेकर ट्रांसफर का आरोप लगाया था।

कुश अग्रवाल- बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के एक तहसीलदार को मंत्री के खिलाफ बयान देना भारी पड़ गया। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा पर आरोप लगाने वाले सिमगा के तहसीलदार नीलमणि दुबे को सस्पेंड कर दिया गया है। राजस्व आपदा प्रबंधन विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया।

दरअसल सिमगा के तहसीलदार नीलमणि दुबे ने तहसीलदार संघ के अध्यक्ष को राजस्व मंत्री के खिलाफ सार्वजनिक रूप से मीडिया में बयान दिया था। जिसमें उन्होंने मंत्री पर ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे लेने का आरोप लगाया था। वहीं अब तहसीलदार पर एक्शन लेते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि नीलमणि दुबे ने शासन के खिलाफ मीडिया में बयान दिया है। आदेश में कहा गया है कि तहसीलदार का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा अधिनियम का उल्लंघन है। इस कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें...एक दिवसीय हड़ताल : छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ 27 सितंबर को चार सूत्रीय मांगों को सरकार के समक्ष रखेंगे 

निलंबन अवधि तक नए जिले में पदस्थापना 

राजस्व मंत्री पर नीलमणी दुबे ने मंत्री पर ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि मंत्री के निजी बंगले में नतमस्तक होने वाले अधिकारियों को मनचाही पोस्टिंग दी गई है, जिसमें कोई निश्चित मापदंड नहीं अपनाया गया है। फ़िलहाल निलंबन अवधि में तहसीलदार को मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। 

5379487