Logo
राजिम में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। आज़ादी के 77 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारत माता के 78 रूपों की आरती उतारी गई। 

श्याम किशोर शर्मा-राजिमछत्तीसगढ़ के राजिम में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा नगर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे नगर में भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। इस भव्य तिरंगा यात्रा के बाद आज़ादी के 77 साल पूरे होने के अवसर पर भारत माता के रूप में सजी 78 बालिकाओं की महाआरती भी उतारी गई।

महाआरती का किया गया आयोजन  

नगर में भव्य तिरंगा यात्रा के बाद भारत माता के रूप में सजी 78 बालिकाओं की आरती उतारी गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहें। महाआरती के दौरान भारत माता की जय के नारे गूंजते रहे। साथ ही विधायक रोहित साहू ने नगरवासियों को संबोधित करते हुए इस प्रयास के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा लगाने की अपील की।

rajim
महाआरती में उमड़ी भीड़ 

ये रहे मौजूद 

इस दौरान पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, चुन्नीलाल साहू, चंद्रशेखर साहू, मधुबाला रात्रे, महेश  यादव, रेखा सोनकर, योगिराज कश्यप, कमल सिन्हा, संदीप पाण्डेय, पीलूराम यादव, वीरेंद्र साहू, रिकेश साहू, राजू साहू, शीतल सिन्हा,जवाहर शर्मा, गौतम शर्मा,टीकम साहू, रूप साहू, भारती साहू, कमलेश साहू,देवकी साहू,चंदन साहू, धर्मेंद्र ध्रुव, दिनेश साहू व अन्य लोग उपस्थित रहे।

5379487