Logo
महतारी वंदन योजना का शुभारंभ आज होने जा रहा है। तक्षशिला" रीडिंग जोन का लोकार्पण सीएम साय करेंगे। हस्तशिल्प और हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा...

रायपुर- महतारी वंदन योजना का शुभारंभ आज होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे पीएम मोदी कार्यक्रम संबोधित करेंगे। साइंस कॉलेज मैदान में यह कार्यक्रम होने वाला है। आज तक्षशिला रीडिंग जोन लाइब्रेरी का लोकार्पण होगा। सीएम विष्णुदेव साय तक्षशिला" रीडिंग जोन का लोकार्पण करेंगे। यह प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी होगी। वहीं  हस्तशिल्प और हाथकरघा प्रदर्शनी का भी सीएम साय शुभारंभ करने वाले हैं। यह प्रदर्शनी राजधानीवासियों के लिए 10 दिनों तक आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके अलावा राज्य में क्या खास होगा, उस पर हरिभूमि के पैनी नज़र रहेगी। अब छत्तीसगढ़ की तमाम छोटी-बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं।

CG में रविवार को कहां क्या हुआ?  Live updates  

महतारी वंदन योजना: महतारी वंदन योजना का शुभारंभ आज कर दिया जाएगा। इससे पहले 7 तारीख को महिलाओं को राशि मिलने वाली थी। लेकिन राज्य सरकार ने राशि देने की तिथि बढ़ा दी थी। हालांकि आज पीएम मोदी ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे वर्चुअली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्यक्रम संबोधित करेंगे। साइंस कॉलेज मैदान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम किया जाएगा। 

'तक्षशिला' रीडिंग जोन: सीएम विष्णुदेव साय आज "तक्षशिला" रीडिंग जोन सह लाइब्रेरी का लोकार्पण करने वाले हैं। "तक्षशिला" प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी लाइब्रेरी बनने जा रही है। इस लाइब्रेरी में 750 पाठकों को एक साथ बैठकर पढ़ने की सुविधा मिलेगी। 

हस्तशिल्प और हाथकरघा का शुभारंभ: सीएम विष्णुदेव साय आज शाम 7 बजे हस्तशिल्प और हाथकरघा प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। प्रदर्शनी में छत्तीसगढ़ सहित बाकी 14 राज्यों के 120 से अधिक स्टॉल लगेंगे। वहीं 14 राज्यों के विभिन्न शिल्प कलाओं और हथकरघा सामग्री का विशाल संग्रह उपलब्ध रहने वाला है। आम लोगों के लिए प्रदर्शनी सुबह 11 से रात 9 बजे तक खुली रहेगी...

5379487