Logo
पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव मनाया जाएगा। ’लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर मीटअप का आयोजन होगा।

रायपुर- पीएम नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आने वाले हैं। वे 20 फरवरी को कवर्धा केंद्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। यह विद्यालय 20.56 करोड़ की लागत से बनाया गया है। वहीं 24 से 26 फरवरी तक सिरपुर महोत्सव मनाया जाएगा। इसी दिन यानी 24 फरवरी को ही ’लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़’ क्रिएटर मीटअप का आयोजन होगा। इस सब खास खबरों के अलावा राज्य में क्या खास होगा, उस पर हरिभूमि के पैनी नज़र रहेगी। अब छत्तीसगढ़ की तमाम छोटी- बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं। 

CG में शनिवार को कहां क्या हुआ?  Live updates  
 

उद्घाटन : पीएम मोदी 20 को छत्तीसगढ़ में करेंगे केन्द्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण

पीएम मोदी कवर्धा दौरे पर आएंगे : प्रधाननमंत्री मोदी 20 फरवरी को कवर्धा के दौरे पर रहेंगे, वे यहां पहुंचकर केंद्रीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस दौरान उनके साथ गृहमंत्री विजय शर्मा, सांसद संतोष पांडेय मौजूद रहेंगे। बता दें, यह विद्यालय 20.56 करोड़ की लागत से बनाया गया है। साथ ही नवीन केंद्रीय विद्यालय में सभी कक्षाएं उच्च स्तरीय बनाई गई हैं। 

सिरपुर महोत्सव का होगा आगाज : लोगों में काफी उत्साह, इंडियन आइडल के फेम अपने सुरों से बांधेंगे समा

तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव 24 से : छत्तीसगढ़ के सिरपुर में तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 24 से 26 फरवरी तक चलने वाला है। सिरपुर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। वहीं लेजर शो और इंडियन आइडल फेम की प्रस्तुति देखने को मिलेगी। महोत्सव में पहली बार महानदी आरती का आयोजन किया जाएगा। तीनों दिन शाम 4 से 6 बजे तक स्थानीय लोक कलाकार प्रस्तुति देंगे। 

क्रिएटर मीटअप का आयोजन होगा : 'लेट्स कोलैब छत्तीसगढ़' क्रिएटर मीटअप का आयोजन 24 फरवरी को होने वाला है। जनसंपर्क विभाग क्रिएटर मीटअप का आयोजन करने जा रहा है। छत्तीसगढ़ संवाद भवन के ऑडिटोरियम में यह आयोजन किया जाएगा। इस दौरान सोशल मीडिया से संबंधित विषयों पर चर्चा की जाएगी। आयोजन के वक्त सोशल मीडिया क्रिएटर का सम्मान भी किया जाने वाला है। 

कांग्रेस का प्रदर्शन : 19 फरवरी को होगा प्रदेशव्यापी विरोध, बैज बोले- बिना वैध कारण के किया खातों को फ्रिज 

कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन : विपक्ष 19 फरवरी को बैंक खातों को फ्रिज करने के विरोध में बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। आयकर ऑफिस के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। कल सुबह 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों में विरोध किया जाएगा। इस दौरान मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग, स्थानीय नेता, विधायक अपने क्षेत्रों में प्रदर्शन करेंगे। 

श्री विद्यासागर महाराज ने ली समाधि : चन्द्रगिरि में हुआ अंतिम संस्कार, राज्य में राजकीय शोक घोषित

श्री विद्यासागर महाराज ने ली समाधि : विश्व प्रसिद्ध जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज पिछले कई दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। 17 फरवरी की रात ढाई बजे उन्होंने अंतिम सांस ली थी। लगभग छह माह से डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में रुके हुए थे। इसी बीच सीएम साय ने कहा कि, उनके त्याग और तपस्या के लिए युगों-युगों तक स्मरण किया जाएगा। वहीं शरीर त्यागने की खबर मिलने के बाद जैन समाज के लोग डोंगरगढ़ में बड़ी संख्या में पहुंचे। जहां पूजन के बाद अंतिम संस्कार किया गया। 

5379487