Logo
सीएम वीष्णुदेव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में शराब महंगी हो गई है। तेज गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन हुआ है।

रायपुर- सीएम वीष्णुदेव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच उन्होंने कहा कि, हमें BJP घोषणापत्र समिति में शामिल किया गया है। मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। वहीं आज से छत्तीसगढ़ में शराब महंगी हो गई है। पुराने सभी सेस और उपकर हटा दिए गए है। इसके अलावा प्रदेश में तेज गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। 

CG में सोमवार को कहां क्या हुआ? Live updates

सीएम साय का दिल्ली दौरा : सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि, हमें BJP घोषणापत्र समिति में शामिल किया गया है। मैं राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही कहा कि, भाजपा के घोषणापत्र में सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा।

प्रदेश में शराब महंगी : शराब आज से महंगी हो गई है। देशी, विदेशी शराब में अधोसंरचना विकास शुल्क के चलते शराब महंगी हुई है। पुराने सभी सेस और उपकर हटा दिए जाएंगे। देशी शराब की वेरायटिया भी बढ़ जाएगी। 

सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन : गर्मी के कारण सरकारी स्कूलों के समय में परिवर्तन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। बता दें, सरकारी स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेगा, वहीं दूसरी शिफ्ट सुबह 11.30 बजे से शुरू होगी। यानी दो पाली में स्कूल चलाया जाएगा। 

डिप्टी सीएम दो जिलों के दौरे पर : डिप्टी सीएम अरुण साव बिलासपुर और गौरेला-पेंड्रा के दौरे पर रहेंगे। वे विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल होंगे। बिलासपुर प्रत्याशी तोखन साहू के पक्ष में प्रचार करने वाले हैं। सुबह 11 बजे बिलासपुर के लिए होंगे रवाना हो जाएंगे। वहीं शाम 5 बजे रायपुर वापस आ जाएंगे। 

जमीन खरीदना होगा महंगा : प्रदेश में आज से जमीन खरीदना होगा महंगा हो गया है। जमीन रजिस्ट्री में मिली 30% की छूट खत्म कर दी गई है। इस योजना का लाभ 31 मार्च 2024 को समाप्त हो गया है। 5 साल पहले रजिस्ट्री में 30% छूट का प्रावधान दिया गया था। लेकिन अब लोगों को 100% की दर से पंजीयन शुल्क दोना होगा। 

5379487