Logo
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने किया चुनाव प्रचार, डॉ. चरण दास महंत ने मोदी-शाह के लिए दिया विवादिय बयान

रायपुर- दो चरणों के मतदान संपन्न हो गए हैं और तीसरे चरण के लिए चुनाव प्रचार का दौर तेज हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी लगातार जनता तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहीं हैं। नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने मोदी-शाह के लिए एक बार फिर विवादित बयान दिया है। सीएम विषणुदेव साय प्रेमनगर में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के लिए जनता से आशीर्वाद मांगा। 

CG में शुक्रवार को कहां क्या हुआ? Live updates

प्रचार में उतरीं सीएम मैडम : घूम-घूमकर बीजेपी के लिए मांग रहीं वोट, मोदी और साय सरकार के गिना रहीं काम :  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी लगातार जनता तक पहुंचकर भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहीं हैं। गुरुवार को उन्होंने रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र व जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र के घुमरा, जामबाहर, ऊपर कछार आदि गांवों में धुआंधार दौरा किया और जनसभाएं लीं। 

महंत भूले अपना संकल्प : हाथ जोड़कर बोले थे, मोदी पर कुछ नहीं बोलूंगा, फिर ये क्या कह दिया : नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने मोदी-शाह के लिए कहा कि, 10वीं पास...हमें क्या संविधान सिखाएंगे। पीएम मोदी हमारे लिए जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। यह उन्हें शोभा नहीं देता। पीएम मोदी के दिमाग खराब होने की बात कह दी, इनके 200 पार भी नहीं होने वाले। लगता है ये लोग बौरा गए हैं।  

सूरजपुर में सीएम की सभा : बोले- चावल को लेकर भ्रम फैला रही कांग्रेस, सबको मिलेगा 35 किलो :  सीएम विषणुदेव साय प्रेमनगर में भाजपा प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के लिए जनता से आशीर्वाद मांगने पहुंचे हैं। उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से वोट देने की अपील की है। जनता को विश्वास दिलाते हुए सीएम साय ने कहा कि, हमने वादा किया था, वह पूरा करने का काम किया है। चावल के लिए डरने या किसी की बातों में नहीं आना है।

हनुमान जी के भरोसे तीसरे चरण का चुनाव : बघेल पहुंचे मंदिर, लिखा- बजरंगबली के आशीर्वाद से लहराएगा कांग्रेस का परचम :  दो चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। वहीं तीसरे चरण के चुनाव से पहले एक बार फिर बजरंगबली की एंट्री हो चुकी है। जहां शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंदिर पहुंचे और हनुमान जी का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद उन्होंने अपने X अकॉउंट पर ट्वीट कर लिखा कि, बजरंगबली के आशीर्वाद से कांग्रेस का परचम लहराएगा। 

ED ने जब्त की 205 करोड़ की संपत्ति : शराब घोटाले में टुटेजा-ढेबर समेत अन्य आरोपियों से जुड़ी 179 प्रॉपर्टी अटैच : ED ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़े आरोपियों की 205 करोड़ की संपत्ति अटैच कर दी है। अटैच संपत्तियों में बड़े होटल और बहुमंजिली इमारतें शामिल हैं। बताया गया है कि, ये संपत्तियों में से ज्यादातर राजधानी रायपुर के मुख्य स्थनों, जैसे स्टेशन रोड और शंकर नगर जैसे महंगे इलाके में हैं। जब्त प्रापर्टीज की कीमत लगभग 205 करोड़ बताई गई है। 

5379487