Logo
सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। महतारियों के साथ छोटे-छोटे बच्चों को रात दो बजे से बैंक के बाहर कड़कड़ाती ठंड में लंबी कतार में खड़ा होना पड़ गया।

रायपुर- सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली गए हुए हैं। मुख्यमंत्री साय आज सुकमा से आए आदिवासियों को सोलर लाइट भेंट में देने वाले हैं। महतारी वंदन योजना के तहत महतारियों के साथ छोटे-छोटे बच्चों को रात दो बजे से बैंक के बाहर कड़कड़ाती ठंड में लंबी कतार में खड़ा होना पड़ गया। इसके अलावा राज्य में क्या खास होगा, उस पर हरिभूमि के पैनी नज़र रहेगी। अब छत्तीसगढ़ की तमाम छोटी- बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं।

CG में गुरुवार को कहां क्या हुआ?  Live updates  

सीएम का दिल्ली दौरा :  सीएम विष्णुदेव साय आज सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दरअसल, BJP केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी, जिसमें शामिल होने के लिए सीएम साय गए हुए हैं। इस अहम बैठक में लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों पर चर्चा की जाएगी। 

सीएम ने आदिवासियों को दिया गिफ्ट: दिल्ली रवाना होने से पहले बोले- हम इनकी हर मांग पूरी करेंगे

सीएम विष्णुदेव साय आदिवासियों को सोलर लाइट भेंट की है। सुकमा से आए आदिवासियों को गिफ्ट दिया गया है। 

पहले आओ पहले पाओ : बच्चों के साथ महतारियों ने बैंक के बाहर गुजारी रात, जानिए क्यों

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में छोटे छोटे बच्चों के साथ रात दो बजे से बैंक के बाहर कड़कड़ाती ठंड में महतारियों ने लाइन लगाई, महतारी वंदन का फार्म भरने के बाद आधार से खाता लिंक करवाने और केवाईसी करवाने के लिये ये महिलांए रात को दो बजे से कतार में लग गयी। 

नहीं रहे पुरातत्वविद पद्मश्री अरुण कुमार शर्मा: लंबे समय से थे बीमार, अयोध्या के लिए अहम भूमिका निभाई थी...जानिए कैसे

पुरातत्विक सलाहकार रहे पद्मश्री डॉ अरुण कुमार का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 

5379487