Logo
बैगा कमार पहाड़ी कोरवा डिप्टी CM विजय शर्मा के घर पर पहुंचे हैं। उनसे मिलने स्वसहायता समूह की महिलाएं आएंगी। चुनावी बांड के खिलाफ कांग्रेस आज धरना प्रदर्शन करेगी...

रायपुर- बैगा कमार पहाड़ी कोरवा डिप्टी CM विजय शर्मा के घर पर पहुंचे हैं। उनसे मिलने स्वसहायता समूह की महिलाएं आएंगी। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात करेंगी। चुनावी बांड के मामले को लेकर कांग्रस आज धरना प्रदर्शन करेगी। जयस्तंभ चौक स्थित SBI दफ्तर के सामने विरोध किया जाएगा। 

CG में गुरुवार को कहां क्या हुआ?  Live updates  

पहाड़ी कोरवा पहुंचे डिप्टी CM के घर: बैगा कमार पहाड़ी कोरवा डिप्टी सीएम विजय शर्मा के घर पहुंचे हैं। स्वसहायता समूह की महिलाएं इनसे मुलाकात करेंगी। साथ ही उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से भी मिलेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति से मिलने दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी। 

कांग्रेस का प्रदर्शन आज: चुनावी बांड के मुद्दे को लेकर कांग्रेस आज धरना प्रदर्शन करेगी। जयस्तंभ चौक स्थित SBI दफ्तर के सामने विरोध किया जाएगा। इलेक्टोरल बांड की जानकारी छुपाने विरोध किया जा रहा है। 

गर्ल्स पोटा केबिन में लगी आग:  बीजापुर में स्थित गर्ल्स पोटा केबिन में भीषण आग लग गई है। बेम्बु से बने पोटाकेबिन में आग लग गई है। हालांकि शासकीय आश्रम में सो रही सभी बच्चियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। स्थानीय ग्रामीणों की कोशिशों से आग पर काबू पा लिया गया है। 

मौसम का मिजाज बदला: प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलता हुआ नजर आ रहा है। तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। जिसकी वजह से गर्मी बढ़ती जा रही है। पिश्चिमी विक्षोभ से गर्म हवाए आने लगी है। यानी साल मार्च 2022 का भी रिकॉर्ड टूट सकता है। रायपुर का तापमान 36.2 डिग्री तक पहुंच गयाहै। वहीं बिलासपुर में पारा 33.6, सरगुजा में 28 डिग्री, बस्तर में 35.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 

CH Govt hbm ad
5379487