Logo
NCB की रिव्यू बैठक पर गृहमंत्री अमित शाह  ने कहा कि, 2047 तक देश को नशे से मुक्त करने का संकल्प लेना है। रोशनी स्व सहायता समूह की मेहनत और सफलता को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।कवर्धा जिले में बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 

रविवार की बड़ी खबरें 

NCB की रिव्यू बैठक : शाह बोले- 2047 तक नशा मुक्त होगा भारत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने NCB कार्यालय का शुभारंभ किया। NCB की रिव्यू बैठक पर गृहमंत्री अमित शाह  ने कहा कि, 2047 तक देश को नशे से मुक्त करने का संकल्प लेना है। यह धीरे- धीरे 130 करोड़ लोगों का संकल्प बनते जा रहा है। नारकोटिक्स केवल भारत की समस्या नहीं यह वैश्विक समस्या है। नशे के खिलाफ जारी लड़ाई को हम शिद्दत और जुनून के साथ लड़े और जीतें। दुनिया के कई देश यह लड़ाई हार चुके हैं। 

लखपति दीदी : रोशनी स्व सहायता समूह को मिली राष्ट्रीय पहचान

कोरिया जिले के रोशनी स्व सहायता समूह की मेहनत और सफलता को राष्ट्रीय पहचान मिली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन में कोरिया मिलेट्स कैफे की सफलता की सराहना की और कैफे की संचालक हीना बेगम से संवाद किया। 

बंदर की गोली मारकर हत्या 

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में बंदर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना के बाद वन विभाग ने मृत बंदर को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

नक्सल बेल्ट के युवाओं ने की गृहमंत्री शाह से मुलाकात 

माओवादी आतंक से प्रभावित बीजापुर जिले के पालनार कैम्प के आस-पास के 5 गांव के 31 युवाओं ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से नवा रायपुर में मुलाकात की। इनमें से कई युवा पहली बार बीजापुर से निकलकर राजधानी रायपुर आए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप भी मौजूद रहे।

एप से बुक होंगे कुली : एक क्लिक में तय होगा किराया

रेलवे स्टेशन में भारी सामान को सीट तक पहुंचाने के लिए अब यात्रियों को कुली को ढूंढना नहीं पड़ेगा। रायपुर मंडल यात्रियों के हित में कुली एप तैयार कर रहा है, जिसकी सुविधा जल्द ही मिलने लेगी। देश के विभिन्न मंडल में यह सुविधा लागू हो चुकी है। अक्सर यात्रियों की शिकायत रहती है कि कुली काम के बाद मनमाना किराया वसूलते हैं। यह समस्या एप से से पूरी पूरी त तरह खत्म हो जाएगी। एप में संख्या व वजन के हिसाब से किराया भी तय होगा। बता दें कि मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 132 सहायक कार्यरत है। रायपुर में 105 सहायक हैं, जिसमें 8 महिला हैं। एप से कुलियों को सीधा लाभ मिलेगा। यात्रियों के लिए भी सुविधा बढ़ेगी।

बड़ी सफलता : भीमा मंडावी पर हमला करने वाले पांच आरोपी धरे गए

थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोटाली के जोगाराम पोडियामी की हत्या का बदला लेने के लिए कुछ हमलावरों ने ग्राम माडेदा के ग्रामीण भीमा मंडावी पर जानलेवा हमला किया था। इस हमले में शामिल 4 आरोपियों को पुलिस ने 16 अगस्त को गिरफ्तार किया था। शेष अन्य 5 आरोपियों को पुलिस ने 23 अगस्त को गिरफ्तार किया है, जिसमें 2 विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल है। 

5379487