Logo
कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस के दौरान सीएम साय ने  रायपुर पुलिस को भूमाफियाओं पर नकेल कसने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की बड़ी खबरें 

रायपुर पुलिस को सीएम के सख्त निर्देश- भूमाफियाओं पर कसें नकेल

सीएम की अध्यक्षता में कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस जारी है।कानून व्यवस्था की समीक्षा ली। उन्होंने रायपुर रेंज पुलिस को अपराध रोकने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, रायपुर प्रदेश की राजधानी है, यहां की पुलिसिंग बेस्ट हो ये बहुत जरूरी है। पिछले कुछ दिनों की घटनाओं ने रायपुर की छवि धूमिल की है। पढ़िए पूरी खबर...

12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 12वीं बोर्ड द्वितीय मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षार्थी अपने रिजल्ट का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। जारी परिणाम के अनुसार हायर सेकेंडरी द्वितीय मुख्य परीक्षा में 32.59 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण बालिकाओं का प्रतिशत 33.47 और बालकों का 31.75 प्रतिशत रिजल्ट आया है। पढ़िए पूरी खबर...

वित्त मंत्री ने 5 विभागों को लिखा पत्र 

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पांच मंत्रियों के विभागों में बजट की राशि के कम खर्च होने पर यह पत्र लिखा है। चौधरी ने मंत्रियों से आग्रह किया है कि खर्च की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा है कि बजट जिस अनुपात में खर्च किया जाना चाहिए था उस अनुपात में खर्च नहीं हो रहा है। पढ़िए पूरी खबर...

सौम्या चौरसिया की 50 से ज्यादा संपत्ति अटैच, घर के बाहर चस्पा किया नोटिस

कोयला घोटाले में जेल में बंद सौम्या चौरसिया की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ईडी ने उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 से ज्यादा प्रॉपर्टी अटैच कर दिया है। भिलाई स्थित उनके निवास के बाहर नोटिस चस्पा किया गया है। सौम्या चौरसिया मनी लॉन्ड्रिंग में 16 महीने से जेल में बंद है। पढ़िए पूरी खबर...

अपना दफ्तर तक साफ नहीं रख पा रहा निगम

शहर की सफाई का जिम्मा जिस संस्था का होता है वह नगर निगम कहलाता है। लेकिन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नगर निगम अपना दफ्तर तक साफ नहीं रख पा रहा तो शहर की सफाई का अंदाजा आप स्वयं लगा सकते हैं। पढ़िए पूरी खबर...

5379487