रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

 गुरुवार की बड़ी खबरें 

मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम

मुख्यमंत्री निवास में आज जनदर्शन कार्यक्रम होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समस्याओं का निराकरण करेंगे। सुबह 11 बजे जनदर्शन की शुरुआत होगी। प्रदेशभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। 

राजधानी में आज निकलेंगी विसर्जन झांकियां 

राजधानी में आज विसर्जन झांकियां निकलेंगी। शहर के सभी स्थानों पर पुलिस की नजर रहेगी। 1000 से अधिक जवान ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। क्राइम ब्रांच की स्पेशल टीम सादे कपड़ों में नजर रखेगी। अपराध रोकने के लिए ड्रोन कैमरे से भी निगरानी होगी। 

विसर्जन के दौरान मदिरा दुकानें रहेंगी बंद 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज शाम को गणेश विसर्जन होगा। इस दौरान शाम 4 बजे के बाद से सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकान, बार, क्लब बार, रेस्टोरेंट बार और होटल बार भी बंद रहेंगे। रायपुर नगर-निगम और बिरगांव निगम सीमा क्षेत्र के लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। 

ASP विकास कुमार निलंबित

लोहारीडीह कांड में एक युवक की मौत हो गई। इस मामले में राज्य सरकार ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद ASP विकास कुमार निलंबित कर दिए गए हैं। देर रात डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने घोषणा की। मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया गया है। 

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जाएगा लोहारीडीह

कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल आज लोहारीडीह जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी जाएंगे।