Logo
छत्तीसगढ़ सरकार ने CBI की लिमिट तय की है। सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज भाजपाई राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सोमवार की बड़ी खबरें 

छत्तीसगढ़ सरकार ने तय की सीबीआई के लिए लिमिट 

छत्तीसगढ़ सरकार ने CBI की लिमिट तय की है। राज्य के कर्मियों के खिलाफ जांच के लिए अब अनुमति लेना जरूरी होगा। लिखित अनुमति के बिना CBI जांच नहीं कर सकेगी। भारतीय न्याय संहिता के तहत अधिसूचित किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने राजपत्र में सूचना का प्रकाशन किया है। 

सीएम विष्णुदेव साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आज दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री कृषि विश्वविद्यालय जाएंगे। स्थापना दिवस और सम्मान समारोह में शामिल होंगे। शाम 4 बजे कृषि विश्वविद्यालय से लौटेंगे। 

BJP सदस्यता अभियान के तहत सदस्य बनेंगे प्रतिष्ठितजन

BJP सदस्यता अभियान के तहत प्रतिष्ठितजन सदस्य बनेंगे। अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी सदस्यता लेंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे से सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। BJP अध्यक्ष किरण सिंह देव की उपस्थिति में सदस्यता लेंगे। 

राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे भाजपाई

आज भाजपाई राहुल गांधी का पुतला दहन करेंगे। आरक्षण को लेकर राहुल गांधी के बयान के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। आज दोपहर 2 बजे कलेक्टोरेट चौक में पुतला फूंकेंगे। BJP नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे। 

मरीन ड्राइव में युवक की हत्या

रायपुर के तेलीबांधा मरीन ड्राइव में युवक की हत्या कर दी गई है। अंबिकापुर कलेक्टोरेट के ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 3 अज्ञात लुटेरों ने मोबाइल लूटने के विवाद में चाकू मारकर हत्या कर दी है। लुटेरे बाइक पर सवार होकर आए थे। सरकारी काम से अफसर को लेकर मृतक रायपुर आया था। तीनों बाइक सवार लुटेरे फरार हैं। 

5379487