Logo
दो दिवसीय नो योर आर्मी का आयोजन आज से शुरू हो गया है। जल-जगार महोत्सव के शुभारम्भ समारोह में आज सीएम साय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगें।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शनिवार की बड़ी खबरें

नो योर आर्मी कार्यक्रम का आज से आगाज 

दो दिवसीय नो योर आर्मी का आयोजन आज से शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सैन्य प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे। सुबह 9.45 साइंस कॉलेज मैदान में समारोह होगा। लगभग 500 जवान सैन्य बलों का रणनीतिक कौशल दिखाएंगे। भीष्म टैंक,  950 गोलियां दागनी वाली राइफल, बीएमपी, एल-70, जेएडयू-23, स्ट्रेला और लोरोस, 50 से ज्यादा हथियारों की प्रदर्शनी लगेगी। साइंस कॉलेज मैदान में सैनिक डेयर डेविल स्टंट, खुखरी डांस और मिलेट्री बैंड की प्रस्तुति देगें। 

जल-जगार महोत्सव का शुभारंभ करेंगे सीएम साय 

जल-जगार महोत्सव के शुभारम्भ समारोह में आज सीएम साय मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगें। धमतरी जिले में 5 और 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में जल जगार महोत्सव का आयोजन होगा। शाम 4.35 बजे रायपुर हेलीपैड से रूद्री स्थित हेलीपैड के लिए रवाना होगें। शाम 5.10 मिनट पर अंगारमोती मंदिर पहुंचकर देवी मां मंदिर में दर्शन करेंगे। अंगारमोती मंदिर से शाम 6 बजे बरदिहा लेक व्यू रिसॉर्ट गंगरेल पहुंचेंगे। शाम 6 से 8 बजे तक जल जगार महोत्सव के शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे। रात 8 बजे वे कार द्वारा गंगरेल से रायपुर के लिए रवाना होगें। 

पीएम-किसान स्कीम की 18 वीं किस्त होगी जारी 

मुख्यमंत्री आज किसानों को बड़ी सौगात देंगे। पीएम सम्मान निधि की राशि ट्रांसफर करेंगे। पीएम सम्मान निधि की 18 वीं किस्त जारी करेंगे। देशभर के किसानों के खाते में हर साल पीएम-किसान स्कीम के तहत 6000 रुपए ट्रांसफर किए जाते हैं। 18 जून को पीएम किसान की 17वीं किस्त जारी की गई थी। 

घायल जवान से मिलने पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा 

नक्सलियों से मुठभेड़ में घायल डीआरजी के जवान रामचंद्र यादव से मिलने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा देर रात राजधानी रायपुर के श्री नारायणा अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने घायल जवान से उनका हालचाल जाना। उप मुख्यमंत्री शर्मा ने घायल जवान से घटना की जानकारी भी ली। 

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष आज ग्रहण करेंगे पदभार

छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष आज पदभार ग्रहण करेंगे। नए अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर युवा आयोग कार्यालय में पद ग्रहण करेंगे। दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री समेत सरकार के मंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे। 24 सितंबर को छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के नए अध्यक्ष की घोषणा हुई थी। वर्तमान में तोमर बीजेपी युवा मोर्चा सरगुजा के जिला अध्यक्ष हैं। 

शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन आज 

शारदीय नवरात्र का आज तीसरा दिन है। नवरात्र का तीसरा दिन आज मां चंद्रघंटा देवी को समर्पित है। मां चंद्रघंटा के स्वरूप में मस्तक पर घंटे के आकार का अर्ध चंद्रमा विराजमान है इसलिए इनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। मां के शरीर का रंग सोने की तरह चमकीला और इनका वाहन सिंह है। तीसरे दिन मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ी।

रायपुर और धमतरी जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें सीएम साय 

सीएम साय रायपुर और धमतरी जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। सुबह 9:45 को साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होगें। 1 बजे प्रधानमंत्री द्वारा पीएम किसान निधि की 18 वीं किस्त हस्तांतरण का प्रसारण कार्यक्रम में शामिल होगें। 1 बजे साइंस कॉलेज मैदान से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। 4.30 मिनट पर रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपैड से धमतरी के लिए रवाना होंगे। धमतरी में आयोजित जल - जगार महोत्सव शुभारंभ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

5379487