Logo
सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली जाएंगे। शाम 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे। सशस्त्र सैन्य समारोह अब 7 अक्टूबर तक चलेगा। जल जगार महोत्सव का दूसरा दिन है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शनिवार की बड़ी खबरें

दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री साय 

सीएम विष्णुदेव साय आज दिल्ली जाएंगे। शाम 7 बजे रायपुर एयरपोर्ट से रवाना होंगे। 7 अक्टूबर को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री नक्सलवाद के खात्मे पर मंथन करेंगे। अमित शाह की अध्यक्षता में नक्सल प्रभावित राज्यों की बैठक होगी। नक्सल ऑपरेशन और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास की जानकारी देंगे। नक्सल प्रभावित इलाकों में विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए विशेष सहयोग की मांग हो सकती है। 

7 अक्टूबर तक चलेगा सैन्य समारोह

सशस्त्र सैन्य समारोह अब 7 अक्टूबर तक चलेगा। दो पालियों में सैन्य प्रदर्शनी चलेगा।  सुबह 8 से 10 और शाम 6 से रात 10 बजे तक प्रदर्शनी लगेगी। आज नो योर आर्मी कार्यक्रम का दूसरा दिन है। आम जनता को आज भी सेना का रणनीतिक कौशल देखने मिलेगा। सेना के काम करने की अलग-अलग तकनीक से जनता अवगत होगी। 

जल जगार महोत्सव का दूसरा दिन

जल जगार महोत्सव का दूसरा दिन है। आज उपमुख्यमंत्री अरुण साव कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम 5.15 तक उपमुख्यमंत्री अरुण साव शामिल होंगे। कार्यक्रम में आज कबाड़ से जुगाड़, ड्रोन शो और बहरूपिया शो का आयोजन होगा। जल सभा और अंतरराष्ट्रीय जल सम्मेलन का समापन होगा। जगार महोत्सव में आज कलाकार अनुज शर्मा और आरू साहू प्रस्तुति देंगे। उपमुख्यमंत्री साव समेत विधायक और  बीजेपी पदाधिकारी शामिल होंगे। 

4 से 6 नवंबर मनाया जाएगा राज्योत्सव

राज्य स्थापना दिवस पर राज्योत्सव 2024 का आयोजन किया गया है। 4 से 6 नवंबर तक नवा रायपुर के राज्योत्सव मेला स्थल में आयोजन होगा। राज्योत्सव और राज्य अलंकरण का आयोजन एक साथ होगा। 6 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन होगा। राज्योत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित प्रदर्शनी का आयोजन होगा। 
 

5379487