Logo
election banner
सीएम साय दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नए घर में परिवार के साथ विधि-विधान से पूजा करेंगे। पहले चरण में 179 महतारी सदन के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति मिल गई है।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

CM साय अपने नए बंगले में मनाएंगे अष्टमी : सीएम विष्णुदेव साय आज अपने नए सीएम हाउस में परिवार के साथ पूरे विधि विधान के साथ माता दुर्गा की पूजा करेंगे। इस दौरान दुर्गा अष्टमी के अवसर पर नव कन्या भोज कराएंगे। नए सीएम हाउस का निर्माण नया रायपुर पूरा सेक्टर 24 हो चुका है। 8 एकड़ में सर्व सुविधा युक्त CM का बंगला  बना है। नवरात्रि में ही गृह प्रवेश की पूजा कर चुके हैं।

 महिलाओं के लिए साय सरकार की सौगात : छत्‍तीसगढ़ की साय सरकार ने महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। प्रदेश में पहले चरण में 179 महतारी सदन बनेंगे। 25 सौ वर्गफुट में निर्माण होगा इसके लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपए की स्वीकृति मिल गई है। पांच सालों में सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाने की योजना है। सदन का उद्देश्य महिलाओं को रोजगार और कार्यक्षेत्र प्रदान करना है। एक महतारी सदन बनाने के लिए 29.20 लाख रुपए निर्धारित किया गया है। इन सदनों में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेगी। 

PWD विभाग में अभियंताओं की भर्ती को मिली मंजूरी : PWD विभाग में 102 अभियंताओं की भर्ती को मंजूरी मिल गई है। भर्ती में 86 सिविल, 16 विद्युत यांत्रिकी के उपाभियांता पद शामिल है। सीएम साय ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। लोक निर्माण विभाग में सब इंजीनियरों के 102 पदों पर भर्ती हेतु वित्त विभाग को स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद अब 86 सिविल और 16 विद्युत यांत्रिकी के उप अभियंता पदों पर भर्ती की जाएगी।

भाजपा की सदस्यता अभियान में 36 लाख का आंकड़ा पार : बीजेपी के सदस्यता अभियान में 36 लाख का आंकड़ा पार का लिया है।36 दिनों में बीजेपी ने 36 लाख सदस्य बनाए हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ता जनता के बीच पहुंचे रहे है। 6 और  7 अक्टूबर को हुए सदस्यता कार्यक्रम में 4 लाख सदस्य बनाए गए थे। पांच संभागों में बीजेपी की रथ यात्रा अभी भी जारी है। 2014 में बीजेपी ने 22 लाख सदस्य बनाए थे।वहीं 2019 में बीजेपी के 31 लाख सदस्य बने थे। 

CH Govt jindal steel jindal logo hbm ad
5379487