Logo
चांपा के दशहरा उत्सव में बड़ा हादसा हो गया। जहां राम- रावण संवाद के लिए बना लिफ्टर पलट कर गिर गया। सीएम विष्णुदेव साय आज गुरु दर्शन एवं संत समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

चांपा में चार घायल 

छत्तीसगढ़ के चांपा के दशहरा उत्सव में बड़ा हादसा हो गया। जहां राम- रावण संवाद के लिए बना लिफ्टर पलट कर गिर गया। जिसमें राम और लक्ष्मण बने युवक समेत 4 लोग घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को बीडीएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज जारी है। 

 गुरु दर्शन एवं संत समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे सीएम साय 

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय आज गुरु दर्शन एवं संत समागम कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां दोपहर एक बजे वे कार्यक्रम में शामिल होंगे और लगभग 3 बजे तक मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। 

पुलिस ने 5 फर्जी ड्रग इंस्पेक्टरों किया गिरफ्तार 

छत्तीसगढ़ के धमधा में पुलिस ने पांच फर्जी ड्रग इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। ये पांचो आरोपी कार में सवार होकर दो मेडिकल दुकानों पर छापा मारने पहुंचे थे। इन्होने दुकानों से सैंपल लिया, जिसके बाद दुकानदार को शक हुआ तो उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। 

ट्रैक्टर पलटने से तीन की मौत और 5 घायल 

जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में नाटक देखकर घर लौट ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार 3 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग हुए घायल हुए है। उसमें 2 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। दरअसल, दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें पंडरीपानी से क़रीब 30 ग्रामीण ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर नाटक देखने गए थे। नाटक देखने के उपरांत आज रविवार की तड़के 4:00 बजे सभी वापस लौट रहे थे। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से 2 महिला समेत 3 लोगों की मौत हो गई। वही आठ लोग घायल है। आनन- फानन में एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं। 

5379487