Logo
सूरजपुर जिले में सोमवार को बड़ा बवाल हो गया है। आक्रोशित शहरवासियों ने जगह-जगह पर आगजनी शुरू कर दी है। चरित्र शंका के चलते पति ने पत्नी की हत्या कर दी। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सोमवार की बड़ी खबरें 

हत्याकांड के बाद सूरजपुर में आगजनी

सूरजपुर जिले में सोमवार को बड़ा बवाल हो गया है। आक्रोशित शहरवासियों ने जगह-जगह पर आगजनी शुरू कर दी है। कई जगहों पर पुरानी गाड़ियों और कबाड़ में आग लगा दी गई है। बदमाश कुलदीप साहू को घर भी शहरवासियों ने फूंक दिया है। वहीं उग्र भीड़ ने SDM को दोड़ाया तो उन्हें जान बचाकर भागना पड़ा। उधर बदमाश कुलदीप साहू का कांग्रेस पार्टी से कनेक्शन सामने आया है। पढ़िए पूरी खबर...

मायके के रास्ते में कर डाली पत्नी की हत्या 

शक बहुत बुरी चीज है। इससे अच्छे खासे लोगों की दुनिया तबाह हो जाती है। ऐसा ही एक मामला बलौदाबाजार जिले से सामने आया है। जहां एक पति ने शक के चलते अपनी पत्नी की कैंची और हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। सबसे बड़ी बात यह है कि यह हत्या गिधपुरी थाने से महज 200 मीटर दूर जुनवानी पत्थर खदान के पास हुई। इस बात की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए पूरी खबर...

शमशान में मधुमक्खियों का हमला 

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा नगर में दाह संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोगों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में 15 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर...

कवर्धा में चाकूबाजी 

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में चाकू बाजी लूट और हत्या जैसे बड़ी घटना आम बात हो गई है। जहां बोड़ला थाना क्षेत्र के देवसरा गांव में एक युवक पर चाकू से जान लेवा हमला हुआ है। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके से आरोपी फरार हो गया, बोड़ला थाना का मामला है। पीड़ित की सुनवाई थाने में नही हुई तो वह एसपी ऑफिस पहुंचा और आरोपी दीपराज परस्ते के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने पीड़ित को कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। पढ़िए पूरी खबर...

5379487