Logo
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों महतारी वंदन योजना की राशि जारी होगी। रायपुर दक्षिण उपचुनाव में नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले का दौरा करेंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

शुक्रवार की बड़ी खबरें 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों जारी होगी महतारी वंदन योजना की राशि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों महतारी वंदन योजना की राशि जारी होगी। दिवाली से पहले महतारी वंदन की राशि जारी होगी। राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन की 9वीं किश्त जारी करेंगी। 9वीं किश्त की राशि 651.37 करोड़ रूपए रिमोट बटन दबाकर उनके बैंक खातों में ऑनलाईन अंतरित करेंगी। पुरखौती मुक्तांगन में आज शाम राशि जारी करेंगी। महतारी वंदन योजना के तहत 5227 करोड़ रूपए की आर्थिक मदद दी जा चुकी है। 

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन

रायपुर दक्षिण उपचुनाव में नामांकन दाखिल करने का आज अंतिम दिन है। 24 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। आज 11 से 3 बजे तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 28 अक्टूबर से नामांकन पत्रों की स्क्रुटनी होगी। 30 अक्टूबर तक नामांकन वापस ले सकेंगे।

सीएम साय रायपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर जिले का दौरा करेंगे। सुबह 10.50 पर रायपुर एयरपोर्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का स्वागत करेंगे। 11.35 पर AIIMS के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे बीजेपी प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल होंगे। 3.20 पर NIT के 14वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे। शाम 5 बजे पुरखौती मुक्तांगन जाएंगे। राष्ट्रपति के साथ आदिवासी समुदाय के लोगों से मुलाकात करेंगे। शाम 6.20 पर मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे। 

रायपुर दक्षिण में बीजेपी आज शक्ति प्रदर्शन करेगी

रायपुर दक्षिण में बीजेपी आज शक्ति प्रदर्शन करेगी। बीजेपी प्रत्याशी सुनील सोनी आज नामांकन जमा करेंगे। विशाल नामांकन रैली निकालकर सुनील सोनी नामांकन दाखिल करेंगे। दोपहर 1.30 मिनट पर विशाल नामांकन रैली शुरू होगी। एकात्म परिसर से कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकली जाएगी। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रैली में शामिल होंगे। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। बीजेपी अध्यक्ष किरण देव की प्रेसवार्ता के बाद रैली निकाली जाएगी।

5379487