Logo
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। बीजेपी  की विशेष सदस्यता अभियान का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस आज सभी जिलों में बलरामपुर की घटना को लेकर प्रेस वार्ता करेगी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।

सोमवार की बड़ी खबरें 

सीएम साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक होगी। यह बैठक दोपहर 12 बजे मंत्रालय में होगी। छत्तीसगढ़ की नई उद्योग नीति को हरी झंडी मिल सकती है। धान खरीदी, राज्योत्सव की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।

बीजेपी की सदस्यता अभियान का अंतिम दिन

बीजेपी  की विशेष सदस्यता अभियान का आज अंतिम दिन है। बीजेपी पदाधिकारी दीपावली से पहले टारगेट पूरा करने की कोशिश करेंगे। बीजेपी 50 लाख से ज्यादा सदस्य बना चुकी है। बीजेपी को छत्तीसगढ़ में 60 लाख सदस्य बनाने लक्ष्य मिला है। 31 अक्टूबर तक BJP का सदस्यता अभियान चलेगा।

कांग्रेस की प्रेस वार्ता

कांग्रेस आज सभी जिलों में बलरामपुर की घटना को लेकर प्रेस वार्ता करेगी। वरिष्ठ नेता, जिला अध्यक्ष प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे। घटना के विरोध में 3 नवंबर को कांग्रेस एक दिवसीय धरना देगी।

5379487