रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम का आखरी दिन
पब्लिक लीडरशिप प्रोग्राम का आज आखरी दिन है, जिसमें IIM में विधायकों की क्लास जारी है। राज्य सरकार ने विधायकों के लिए मैनेजमेंट ट्रेनिंग का आयोजन किया है। प्रबंधन पर विधायकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। नीति निर्माण विषयों पर भी चर्चा होगी। प्रोग्राम में आधा दर्जन से सत्र अधिक होंगे। इस आयोजन में नीति निर्माता, शिक्षाविद और विचारक मौजूद हैं।
लूट के आरोपी गिरफ्तार
व्यापारी से 20 लाख की लूट मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 5 संदिग्धों को गिरफ्तार किया। शनिवार को 3 नकाबपोश बदमाशों ने 20 लाख रुपये लूटे थे। लूटपाट में व्यापारी के ड्राइवर भी शामिल हैं। धमतरी पुलिस और रायपुर पुलिस की संयुक्त ने आरोपियों को धर दबोचा।