रायपुर। छत्तीसगढ़ की छोटी-बड़ी सभी खबरें रोजाना हमारे ध्यान में होती हैं। हरिभूमि न्यूज के खास सेगमेंट 'सीजी की बड़ी खबरें' में आपको समाचार दुनिया से जुड़ी हर गतिविधि का अपडेट आसान भाषा में मिलेगा। तो चलिए समाचार की दुनिया में अपडेट रहें और छत्तीसगढ़ की हर खबर से अपनी जानकारी बढ़ाएं।
प्रदेश में मनाई जाएगी अंबेडकर जयंती
अंबेडकर जयंती पर BJP कई कार्यक्रम का आयोजन करेगी। BJP प्रदेश कार्यालय, जिला कार्यालयों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में सुबह माल्यार्पण कार्यक्रम होगा। BJP संगठन महामंत्री पवन साय, स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल शामिल होंगे। जिला कार्यालय एकात्म परिसर में सांसद, विधायक माल्यार्पण करेंगे। बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संविधान की प्रस्तावना का वाचन करेंगे।
कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे सीएम साय
सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। सवा 4 बजे पं. दीनदयाल ऑडिटोरियम जाएंगे। छत्तीसगढ़ खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे। अध्यक्ष राकेश पाण्डेय को सीएम साय शपथ दिलाएंगे।