Logo
CG, 11 फरवरी की प्रमुख खबरें: तेलीबांधा के क्लब में देर रात गोली चली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मौसम का मिजाज भी बदल गया है। 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के एक क्लब में शनिवार की देर रात अचानक गोली चल गई। दो युवकों के बीच पहले तो गर्लफ्रेंड को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। जिसके बाद एक युवक ने दूसरे की गाड़ी में तोड़फोड़ कर दी। तैश में आकर दूसरे युवक ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और गोली चला दी। इस घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं है।

HYPER CLUB के बाहर गोलीबारी : गर्लफ्रेंड को लेकर दो 'हाइपर' भिड़े, एक ने बल्ला चलाया तो दूसरे ने चला दी गोली :

इसके अलावा राज्य में क्या खास होगा, उस पर हरिभूमि के पैनी नज़र रहेगी। अब छत्तीसगढ़ की तमाम छोटी- बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं। 

CG में शनिवार को कहां क्या हुआ?  Live updates  

राहुल की यात्रा से पहले बवाल : कोरबा में आगमन से पहले फाड़े गए बैनर और पोस्टर, कांग्रेसी नेता ने की थाने में शिकायत

EVM पर उठे सवाल: टीएम सिंहदेव ने कहा- 20 लाख ईवीएम मशीन का कोई अता-पता नहीं, एक कंपनी का लाइसेंस रद्द

CGPSC Exam : 242 पदों के लिए डेढ़ लाख अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा, सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम : 

लोकसभा चुनाव की तैयारी : साय मंत्रिमंडल, सारे विधायक, वर्तमान और पूर्व सांसद, भाजपा का पूरा प्रदेश संगठन जाएगा दिल्ली 

डिप्टी सीएम का कवर्धा दौरा : ग्रामीणों की मांगों को दी प्राथमिकता, जिले को दी लाखों की सौगात 

तस्कर पर सख्ती : गांजा हुआ 50 फीसदी महंगा, ओडिशा के साथ अब झारखंड और बिहार से खेप

सीएम का जशपुर और दुर्ग दौरा : मातृ-पितृ पूजन कार्यक्रम में होंगे शामिल, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय का होगा शुभारंभ 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा : राहुल गांधी जिंदल एयरपोर्ट पहुंचेंगे, गांधी प्रतिमा चौक से पदयात्रा की होगी शुरुआत...

फिर बदला मौसम का मिजाज: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मौसम का मिजाज बदला है। सुबह से ही इलाके में बारिश हो रही है। न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। वहीं अमरकंटक में भी बारिश हो रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 2 दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है। 

5379487