Logo
छत्तीसगढ़ के किसानों को सरकार 13 हजार करोड़ रुपए देगी। CAA का नोटिफिकेशन जारी होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर केंद्र की सरकार को धन्यवाद दिया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों को सरकार 13 हजार करोड़ रुपए देगी। 24 लाख से ज्यादा किसानों को धान का बोनस मिलेगा। कल किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि मिलेगी। कृषि उन्नत योजना के माध्यम से राशि दी जाएगी। 2203 रु प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की गई है। बीजेपी ने 31 सौ में धान खरीदी का वादा किया था। इस साल 145 लाख मिट्रिक टन धान की खरीदी हुई है। 

CAA को लेकर सीएम साय ने केंद्र सरकार को दिया धन्यवाद: CAA का नोटिफिकेशन जारी होने पर सीएम विष्णुदेव साय ने ट्वीट कर केंद्र की सरकार को धन्यवाद दिया। सीएम साय ने लिखा मोदी सरकार ने नागरिकता संशोधन कानून (CAA) की अधिसूचना जारी कर पड़ोसी देशों में शोषित अल्पसंख्यकों के हितों और विकास के लिए भारत के दरवाजे खोल दिए हैं। इसके तहत अब तीन पड़ोसी देशों के अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता मिल सकेगी। मैं इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को शुभकामनाएं देता हूं।

विजन डॉक्यूमेंट की शुरूआत: अमृतकाल @2047 विजन डॉक्यूमेंट का कार्य शुरु हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में यह काम शुरू होगा। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के साथ इस कार्य को लेकर बैठक की है। बैठक में प्रभावी विजन डॉक्यूमेंट बनाने के निर्देश दिये हैं।

एमपी के सीएम का छत्तीसगढ़ दौरा: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव आज छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। सीएम मोहन यादव पहली बार छत्तीसगढ़ आएंगे। रायपुर में बीजेपी के लोकसभा कोर कमेटी की बैठक लेंगे। सुबह 11 बजे रायपुर लोकसभा की बैठक लेंगे। यह बैठक भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में होगी। इसके बाद सीएम यादव सदस्यों को संबोधित करेंगे। लोकसभा चुनाव को लेकर नेताओं और कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरेंगे। लोकसभा चुनाव में सभी 11 सीटों पर जीत के लिए रणनीति बनाएंगे ।

कोंडागांव में जंगल जात्रा का भव्य आयोजन :  छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में जंगल जात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और सीएम विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे। इस आयोजन में एक लाख वनवासी शामिल होंगे। इस दौरान बस्तर संभाग की 216 प्राथमिक वनोपज समितियों और 2 हजार संयुक्त वन प्रबंधन समितियों से लगभग एक लाख वनवासी जुड़ेंगे। 9 गांव को खसरा वितरित किए जाने के साथ वन समितियां को लाभांश राशि और बीमा राशि का भी वितरण किया जाएगा। बस्तर संभाग में 52 बंधन विकास केंद्र और 317 हाट बाजार केंद्र संचालित होंगे। 1180 संग्रहण ग्राम भी इसमें जुड़े हुए हैं। इस आयोजन में कांकेर सांसद मोहन मंडावी और बस्तर सांसद दीपक बैज समेत अन्य विधायकगण शामिल रहेंगे।

सीएम साय का दौरा: सीएम विष्णुदेव साय आज रायपुर, बालोद और कोंडागांव जिलों के दौरे पर रहेंगे। आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। 11:50 बजे पर बालोद के लिए रवाना होंगे। इसके बाद 12.20 बजे पर कृषक उन्नति योजना कार्यक्रम और किसान मेला सह प्रदर्शनी में शामिल होंगे। दोपहर 3 बजे सीएम साय बस्तर जाएंगे। 3:45 पर जंगल जतरा 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। 
 
राज्यपाल देखेंगे फिल्म आर्टिकल 370: राज्यपाल हरिचंदन विश्व भूषण आज फिल्म आर्टिकल 370 देखेंगे। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ यह फिल्म देखने जाएंगे। इस फिल्म में दिखाया गया है कि, केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 कैसे हटाई थी। इस फिल्म में कश्मीर के हालात को दर्शाया गया है। 

5379487