Logo
छत्तीसगढ़ में आज पीएम श्री योजना का आज शुभारंभ होगा। सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली से आज दिल्ली से दोपहर दो बजे रायपुर लौटेंगे। कवर्धा के केंद्रीय विद्यालय का कल लोकार्पण होगा।

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज पीएम श्री योजना का आज शुभारंभ होगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान शुभारंभ करेंगे।  विष्णुदेव साय इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। शाम 5 बजे दीनदयाल ऑडिटोरियम में कार्यक्रम होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत 14500 स्कूल अपग्रेड होंगे। इसके अलावा राज्य में क्या खास होगा, उस पर हरिभूमि के पैनी नज़र रहेगी। अब छत्तीसगढ़ की तमाम छोटी- बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं। 

CG में शनिवार को कहां क्या हुआ?  Live updates  

मुख्यमंत्री साय लौटेंगे रायपुर : सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली से आज दिल्ली से दोपहर दो बजे रायपुर लौटेंगे। सीएम साय बीजेपी  के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने दिल्ली गए थे। वहां पर वे बीजेपी शासित राज्यों के सीएम की बैठक में शामिल हुए थे।  

कवर्धा के केंद्रीय विद्यालय का लोकार्पण कल : कवर्धा के केंद्रीय विद्यालय का कल लोकार्पण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इस दौरान डिप्टी CM विजय शर्मा और सांसद संतोष पांडेय मौजूद रहेंगे। 20.56 करोड़ की लागत से विद्यालय का निर्माण किया गया है। अब केंद्रीय विद्यालय की सभी कक्षाएं अत्याधुनिक होंगी। 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जाएंगे दिल्ली : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली जाएंगे। दोपहर 1.30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे दिल्ली में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात होगी। लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। 

उपमुख्यमंत्री अरुण साव जाएंगे बालोद : उपमुख्यमंत्री अरुण साव दिल्ली से दोपहर 2 बजे रायपुर लौटेंगे। इसके बाद वे बालोद जाएंगे। बालोद में श्रद्धांजलि बैठक में शामिल होंगे। शाम 5 बजे राजनांदगांव में स्वदेशी मेला में शामिल होंगे। शाम 7.30 बजे अरुण साव रायपुर लौटेंगे। 

5379487