Logo
लोकसभा चुनाव से पहले सीएम विष्णुदेव साय कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह और लेटर बम का सिलसिला लगातार जारी है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल रात ED ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है। 

राजनांदगांव। लोकसभा चुनाव से पहले सीएम विष्णुदेव साय कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे एक दिवसीय राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं, जहां शहर के शिवनाथ वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे हुए हैं। इसके अलावा राज्य में क्या खास होगा, उस पर हरिभूमि की पैनी नज़र रहेगी। अब छत्तीसगढ़ की तमाम छोटी- बड़ी खबरें एक साथ, एक क्लिक पर पढ़ सकते हैं।

CG में शुक्रवार को कहां क्या हुआ?  Live updates 

सीएम ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश : सभा में केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- जस करनी तस भरनी : लोकसभा चुनाव से पहले सीएम विष्णुदेव साय कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज वे एक दिवसीय राजनांदगांव जिले के दौरे पर हैं, जहां शहर के शिवनाथ वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे हुए हैं। इस दौरान मंच पर उनके साथ पूर्व मंत्री राजेश मूणत,विधायक अनुज शर्मा,भाजपा राजनांदगांव लोकसभा प्रत्याशी संतोष पांडे और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। 

कांग्रेस में स्लीपर सेल : सुरेंद्र दाऊ को समर्थन देने पहुंचे अरुण सिसोदिया, बोले-मैं फौजी, बम बांधकर मर जाउंगा... स्लीपर सेल नहीं बनूंगा : छत्तीसगढ़ कांग्रेस में अंतर्कलह और लेटर बम का सिलसिला लगातार जारी है। कई कांग्रेसी नेता सुरेंद्र दास के साथ उनके समर्थन में खड़े होते नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व महामंत्री व अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य अरुण सिसोदिया ने भी लेटर लिखकर पूर्व मुख्यमंत्री पर 5 करोड़ 89 लाख रुपये षडयंत्र पूर्वक गबन करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को अरुण सिसोदिया सुरेंद्र दास वैष्णव से मिलने राजनांदगांव भी पहुंचे। अरुण सिसोदिया ने सुरेंद्र के घर जाकर मुलाकात की। 

केजरीवाल की गिरफ्तारी : गृहमंत्री शर्मा बोले- दिल्ली की तरह प्रदेश में भी हुई शराब घोटाले पर FIR, कानून के अनुसार कार्यवाही होगी : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल रात ED ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसको लेकर राजनीति भी तेज हो गई है, उनकी गिरफ्तारी पर गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि, दिल्ली की तरह प्रदेश में भी शराब घोटाले पर FIR हूई है। उसमें पूर्व सीएम भूपेश बघेल सहित कई अन्य लोगों के नाम हैं।

कांग्रेस में स्लीपर सेल : भूपेश के बयान पर भावुक हुए दाऊ सुरेंद्र, बोले- हमने भी उनके जिंदाबाद का नारा लगाया था...:  लोकसभा चुनाव की सरगर्मी अब छत्तीसगढ़ में दिखाई देने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री के मैदान में उतरने से राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र में चुनाव हाईप्रोफाइल हो चला है। यहां एक कार्यकर्ता द्वारा प्रत्याशी की मौजूदगी में उन्हें खरी-खरी सुनाए जाने को लेकर सियासत गरमाती जा रही है। 

कांग्रेस की राह में रोड़ा : गोंगपा अकेले लड़ेगी चुनाव, सात प्रत्याशी भी तय... कोरबा क्षेत्र में है खासा प्रभाव : गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) लोकसभा चुनाव छत्तीसगढ़ में अकेले लड़ने के लिए तैयार है। पार्टी ने फिलहाल सात सीटों से नाम तय कर लिए हैं। खास बात ये है कि विधानसभा चुनाव 2023 में गोंगपा ने बसपा के साथ गठबंधन किया था। आदिवासी नेता दादा हीरा सिंह मरकाम की बनाई गोंगपा छत्तीसगढ़ के अलावा एमपी में भी चुनाव मैदान पर है। वहां पार्टी ने दस प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।

5379487