Logo
कांग्रेस नक्सल मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग कर रही है। साय कैबिनेट की अहम बैठक आज शाम मंत्रालय में होगी। सीएम साय आज मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करेंगे। 

रायपुर। कांग्रेस कोयलीबेड़ा में नक्सल मुठभेड़ की न्यायिक जांच की मांग कर रही है। पार्टी का प्रतिनिधिमंडल आज राजभवन जाएगा। गवर्नर विश्वभूषण हरिचंदन से हाईकोर्ट जज की निगरानी में न्यायिक जांच की मांग करेंगे।

कैबिनेट की बैठक : साय कैबिनेट की आज शाम 5 बजे मंत्रालय में अहम बैठक होगी। मोदी की गारंटी पर चर्चा होगी। आचार-संहिता के पहले कई प्रस्तावों पर मुहर लगेगी।

मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करेंगे सीएम साय : सीएम विष्णुदेव साय आज मुख्यमंत्री निवास में प्रवेश करेंगे। आज सुबह 10:30 बजे पूजा अर्चना के साथ भवन में प्रवेश करेंगे। इससे पहले पहुना अतिथि गृह में सीएम का अस्थायी निवास बना था। 

कांग्रेस का प्रदर्शन :  इलेक्टोरल बांड को लेकर आज कांग्रेस का प्रदर्शन है। कांग्रेसी SBI शाखाओं के सामने 6 और 7 मार्च को प्रदर्शन करेंगे। AICC के निर्देश पर सभी जिलों में प्रदर्शन होगा। इलेक्टोरल बांड की जानकारी छिपाने के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं SBI ने 6 मार्च की जगह 30 जून तक समय मांगा है।

स्वसहायता समूह की महिलाओं से बात करेंगे पीएम मोदी: आज पीएम मोदी स्वसहायता समूह की महिलाओं से बात करेंगे। शक्ति वंदन योजना के तहत स्वसहायता समूह की महिलाओं से वर्चुअल माध्यम से चर्चा करेंगे। बीजेपी के हर मंडल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम में सीएम विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे। दुर्गा मैदान शंकर नगर में कार्यक्रम होगा। 

5379487