Logo
मॉर्निंग वाक के लिए निकले पूर्व कांग्रेस नेता को ट्रैक्टर ने कुचला, जमीन विवाद का है मसला..पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है...

देवेश साहू/बलौदाबाजार- छत्तीसगढ़ के बलौबाजार में मॉर्निंग वाक के लिए निकले पूर्व कांग्रेस नेता को ट्रैक्टर ने कुचल दिया है। जिसके बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई है। यह पूरा मामला कसडोल थाने के असनिंद गांव का बताया जा रहा है। मृतक दयाराम जायसवाल कसडोल ब्लॉक से पूर्व जनपद सदस्य थे। हालांकि पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

बता दें, काफी दिनों से जमीन विवाद चल रहा था। जिसके कारण मॉर्निंग वाक पर गए पूर्व कांग्रेस नेता दयाराम जायसवाल को आरोपी ने ट्रैक्टर से कुचल दिया है। मृतक दयाराम जायसवाल की उम्र 60 साल है। वे कसडोल में आधार सेंटर का कार्य करते थे। गांव में ही जमीन विवाद चल रहा था, जिसके चलते ट्रेक्टर चलाने वाले ड्राइवर ने कांग्रेस नेता को रास्ते से हटाने का मन बना लिया था। 
 

5379487