Logo
सीएम विष्णुदेव साय जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यक्रम में जनता को संबोधित करते हुए बोले कि, इस मंच का लक्ष्य डीलिस्टिंग कानून बनाना है।

रायपुर- लोकसभा चुनाव से पहले सीएम विष्णुदेव साय का कई जिलों का दौरा जारी है। इन सब के बीच आज वे जैनम मानस भवन  पहुंचे हैं और जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि, इस मंच का उदेश्य डीलिस्टिंग कानून बनाना है। ये मांग जल्द पूरी की जाएगी। 

5 सालों से धर्मान्तरण सबसे ज्यादा हुआ 

सीएम साय ने जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यक्रम के दौरान कहा कि, पिछले पांच सालों में धर्मान्तरण सबसे ज्यादा हुआ है। इस मामले को लेकर कांग्रेस सरकार में रिपोर्टकर्ता के ऊपर कार्यवाही की गई है। जो धर्मान्तरण करवाते थे, उनको थाने में चाय-पानी पिलाया जाता था। कांग्रेस ने वोट बैंक बढ़ाने के लिए धर्मान्तरण को बढ़ावा दिया है। 

सरकार नक्सलियों को गोली से जवाब देगी

नक्सलियों के लिए सीएम साय ने कहा कि, नक्सली गोली की बात करेंगे, तो सरकार भी उनको गोली से जवाब देकर रहेगी। नक्सल क्षेत्रों में नियद नेल्लानार से विकास हो रहा है। आदिवासियों के 32 फीसदी आरक्षण को लेकर सरकार गंभीर है। पीएम मोदी ने कुछ सोच-समझकर ही मुझे आदिवासियों का सीएम बनाया है। 

कर्मा जयंती महोत्सव में होंगे शामिल 

जनजाति सुरक्षा मंच के कार्यक्रम के खत्म होने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 3:30 बजे कर्मा धाम में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां पहुंचकर वे मां कर्मा जयंती महोत्सव का आनंद लेंगे। 

लाठी मारने को लेकर क्या बोले थे सीएम 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को राजनांदगांव पहुंचे थे। जहां उन्होंने सांसद संतोष पांडे के नामांकन दाखिल के वक्त शामिल हुए और जनसभा को संबोधित किया। सीएम साय ने कांग्रेस को अपने सर पर लाठी मारने की चुनौती दी और कहा कि, चरणदास महंत और कांग्रेस का मोदी जी के सर पर लाठी मारने की बात कहना वास्तव में छत्तीसगढ़ की जनता के सर पर लाठी मारने जैसा है। 

भारत वासियों के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं 

सीएम साय ने आगे कहा कि, कांग्रेस मे हिम्मत है तो वो उनके सर पर पहली लाठी मारे। जनता से ही सवाल करते हुए पूछा कि, देश के प्रधानमंत्री जो 140 करोड़ भारत वासियों के लिए चौबीस घंटे काम कर रहे हैं. उनके लिए कांग्रेस का ऐसा बोलना क्या शोभा देता है?. सीएम श्री साय ने कहा कि, आज ये कांग्रेसी हमारे मोदी को फिर गाली दे रहे हैं। कभी इन्होने उन्हें चौकीदार चोर है कहा तो कभी मौत का सौदागर कहा। अब चरणदास महंत कह रहे हैं की भूपेश बघेल और देवेन्द्र यादव मोदी को लाठी से मार सकते हैं। 

5379487