Logo
पिछले दिनों संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का सलेखना समाधि हुआ। उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सर्व समाज की ओर से विनयांजलि का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

डोंगरगढ़। विश्व वंदनीय राष्ट्रीय संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महाराज का सलेखना समाधि पिछले दिनों छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ स्थित चंद्रगिरी तीर्थ स्थल की पावन भूमि पर हुई। उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सर्व समाज की ओर से विनयांजलि का कार्यक्रम आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में सकल जैन समाज के बैनर तले आयोजित किया गया।

बड़े मंदिर के अध्यक्ष संजय नायक जैन ने बताया कि, आज के कार्यक्रम की शुरुआत पूज्य गुरुदेव के तैल चित्र के समक्ष दीप प्रजवल्लन करके हुई। उसके बाद दीपक व्यास द्वारा मगलाचरण गीत प्रस्तुत किया गया। राजधानी के सभी धर्म गुरुओं द्वारा अपने-अपने धर्म के मुख्य धार्मिक वेद मंत्र, अरदास, प्रार्थना और आयात का वाचन कर सर्व धर्म प्रार्थना की गई। इसमें प्रमुख रूप से सिक्ख समाज से दलेर सिंह जी, गायत्री मंदिर से प्रेम चंद जी, ईसाई धर्म से फादर सेबेस्टियन, मुस्लिम समाज से मोबिन खान और फैजल रिजवी, जैन समाज की ओर से ब्रमाहचारिणी सुषमा दीदी और प. सौरभ शास्त्री उपस्थित रहे।

dongargarh
 

आचार्य श्री के जीवन पर आधारित चल चित्र का किया प्रदर्शन 

आज के कार्यक्रम में आचार्य श्री के जीवन पर आधारित एक चल चित्र वीडियो के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। विनोद बड़जात्या जी द्वारा आचार्य श्री के जीवन एवं उनकी चर्याओं का परिचय प्रस्तुत किया गया। विनयांजलि सभा में आज रायपुर सांसद सुनील सोनी, रायपुर दक्षिण विधायक बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, भा.ज.पा. महासचिव संजय श्रीवास्तव, राजेश्री महत राम सुंदर दास, विश्वहिंदु परिषद प्रमुख, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख, सद्दानी दरबार के युधिस्ठिर लाल सुंदरदास, ऋषभ देव मंदिर ट्रस्ट से विजय काकरिया, श्रमण संघ से ललित पटवा, महाराष्ट्र मंडल से अजय काले, सहज मार्ग से देवनारायण शर्मा,  साहित्यकार गिरीश पंकज, प्रदीप जैन, दैनिक विश्व परिवार, प्रकाश मोदी निर्देशक पारस चैनल, आर्किटेक्ट मनीष जैन, खंडेलवाल समाज की ओर से कैलाश रारा, भूपेंद्र कोठडिया छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पधाधिकारी, कैट रायपुर चेप्टर के सदस्य, विभिन्न व्यापारिक संगठन, साथ ही सभी दिगम्बर जैन मंदिर के पदाधिकारीगण, सकल जैन समाज के सदस्य रायपुर शहर की समाजसेवी संस्था के पधाधिकारी गण, महिला मंडल, उपस्थित थे। 

program
 

वर्धमान मित्र मंडल का रहा विशेष सहयोग 

वर्धमान मित्र मंडल देवेंद्र नगर का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश रज्जन जैन ने किया और समापन प्रियंक जैन यशवंत जैन द्वारा किया गया। आज विशेष रूप से नरेंद्र जैन गुरुकृपा मैनेजिग ट्रस्टी, संजय नायक जैन अध्यक्ष, अरविंद बड़जात्या, श्रेयश जैन उपाध्यक्ष, सनत जैन ट्रस्टी, भरत जैन ट्रस्टी, विजय जैन उपाध्यक्ष, प्रणीत जैन, सुजीत जैन, राजीव जैन कोटा, पुष्पेंद्र जैन महेंद्र धड़ीवाल, जितेंद्र गोलछा, नवीन मोदी, अजीत जैन, प्रवीण जैन, राकेश सरावगी ,छगन मुंदड़ा, विजय नायक, अनिल जैन, सतीश जैन, राजेंद्र परख, नरेंद्र पारख, इंद्रकुमार जैन, मनोज जैन, सौरभ जैन, संजुनारायण सिंह ठाकुर, शैलेंद्र जैन प्रियेश जैन, प्रसंग जैन, मुकेश जैन, राजीव जैन, आनंद जैन, उपस्थित थे।

dongarh program
 
5379487