Logo
पीएम नरेंद्र मोदी आज IIT भिलाई का वर्चुअल शुभारंभ कर रहे हैं।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कार्यक्रम में मौजूद हैं।

रायपुर। पीएम नरेंद्र मोदी IIT भिलाई का वर्चुअल शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी कार्यक्रम में मौजूद हैं। IIT परिसर 1090 करोड़ की लागत से 400 एकड़ में बना है। कुरुद के केंद्रीय विद्यालय का भी आज वर्चुअल शुभारंभ होगा। 

देखिए लाइव वीडियो : 

22 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे गृहमंत्री अमित शाह

वहीं गृहमंत्री अमित शाह 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे। बस्तर, रायपुर और  बिलासपुर क्लस्टर की बैठक लेंगे। आमसभा और बुद्धिजीवी सम्मेलन में भी शामिल होंगे। अमित शाह सुबह 10 बजे रायपुर पहुंचेंगे। कोंडागांव, जांजगीर चांपा, बिलासपुर का दौरा करेंगे। जांजगीर चांपा हाई स्कूल में आमसभा को संबोधित करेंगे। बिलासपुर में बुद्धिजीवी सम्मेलन में शामिल होंगे। फिर शाम 6 बजे रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे।

 

5379487