Logo
हत्या से पहले महिला के साथ रेप हुआ है या नहीं इस बात की जांच पुलिस की टीम कर रही है।

संतोष कश्यप/अंबिकापुर- छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक 25 साल की महिला की हत्या हो गई है। इस मामले की तहकीकात में पता चला कि, महिला के शरीर के कपड़े नहीं थे। इस घटना की सूचना मिलते ही सीतापुर पुलिस का कहना है कि, शायद इस महिला के साथ रेप हुआ है और उसके बाद इसकी हत्या कर दी गई है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की गई है। 

बता दें, 25 साल की महिला की शादी 5 साल बले उडूंमकेला के रहने वाले बलद राम के साथ हुई थी। लेकिन उसके साथ ऐसा क्या हुआ या किसने उसकी हत्या इसका खुलासा करने के लिए पुलिस की टीम जांच में जुटी हुई है। 

हत्यारा मृतका के गांव का है 

पुलिस इस घटना को लेकर आरोपी की तलाश कर रही थी। जिसमें संदेह के आधार पर हत्यारे को पकड़ा गया है। जल्द ही पुलिस पूछताछ कर मामले का खुलासा कर सकती है।

5379487