Logo
रायपुर के वृन्दावन हाल में रविवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। छत्तीसगढ़ वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा किया गया।

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के वृन्दावन हाल में रविवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन छत्तीसगढ़ वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ द्वारा किया गया। जिसमें नृत्य और तीज सुंदरी प्रतियोगिता भी रखा गया था। इसमें सम्पूर्ण समाज की 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं ने क्लासिकल फोक नृत्य में समूह, युगल व एकल प्रस्तुतियां दी।

World Brahmin Federation
नृत्य करती महिलाएं

इस प्रतियोगिता में माननीय निर्णायकों द्वारा एकल नृत्य में देबोलिना दास प्रथम और अभिलाषा शर्मा द्वितीय, युगल नृत्य में पंजाबी फोक सीमा व रावी प्रथम, सुरभी व लारी द्वितीय, समूह नृत्य में महाराष्ट्र मंडल की अनिता का ग्रुप प्रथम और अपर्णा का ग्रुप द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।  तीज सुन्दरी प्रतियोगिता में गुंडरदेही की सभापति पायल शर्मा विजेता औरं भाटापारा की अभिलाषा झा उप विजेता रही है। प्रत्येक वर्ग की प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेताओं को स्मृति चिन्ह से पुरस्कृत व सम्मानित किया गया है। इसके साथ ही भाग लेने वाले प्रत्येक प्रतिभागी को सम्मान पत्र भी दिया गया।

 World Brahmin Federation
कार्यक्रम में उपस्थित लोग

हर साल होता है आयोजन 

प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा ने बताया कि, वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छत्तीसगढ़ एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छत्तीसगढ द्वारा कई वर्षों से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रदेश की विप्र महिलाओं और युवतियों को पूर्णतः पारिवारिक, सामाजिक माहौल में मंच देने के लिए तीज महोत्सव में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मीनल चौबे, नेता प्रतिपक्ष और नगर निगम दीप्ति दुबे, पूर्व प्रथम महिला व समाजसेवी और प्रतियोगिता के निर्णायक अनुराधा दुबे, नृत्यांगना और अभिनेत्री, आकांक्षा दुबे, उदघोषिका वंशिका ठाकुर नृत्यांगना थी। संगठन की ओर से वीणा मिश्रा, कल्पना मिश्रा द्वारा उपस्थित दर्शकों को सुहाग की सामग्री वितरित की गई।

इसे भी पढ़ें ...स्कूल में मना पोला पर्व, बच्चों ने बैल दौड़ाए, फुगड़ी के साथ स्थानीय खेलों में हुआ कॉम्पिटिशन

ये लोग थे मौजूद 

इस कार्यक्रम का मंच संचालन नमिता शर्मा व आभार प्रदर्शन अरविन्द ओझा ने किया है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव सुरेश मिश्रा, महासचिव अजय अवस्थी, सुनील ओझा, संभागीय अध्यक्ष नितिन झा, महिला महासचिव सुमन मिश्रा, सांस्कृतिक सचिव प्रीति मिश्रा, कार्यक्रम संयोजक विद्या भट्ट, अनुजा त्रिपाठी, वीणा ठाकुर, बबीता मिश्रा, मिथिलेश रिछारिया, सुमन पाण्डेय, अनिता राव, स्वाती मिश्रा, अर्चना तिवारी, सुनीता शर्मा, राधा तिवारी, सलाहकार त्रिभुवन तिवारी, सतीश शर्मा, राघवेंद्र पाठक, रामवृत तिवारी, अभिषेक त्रिपाठी, गिरजाशंकर दीक्षित, दशरथ शुक्ला, राजेन्द्र कुमार दुबे आदि पदाधिकारी और बड़ी संख्या में विप्र महिला - पुरूष उपस्थित थे। 

5379487