Logo
Delhi Weather: दिल्ली वालों को 2023 के अंतिम दिन रविवार यानी 31 दिसंबर को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। वहीं, नए साल की पहली जनवरी की सुबह का स्वागत भी कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के साथ होने की संभावना है।

Delhi Weather: साल वर्ष 2023 के अंतिम दिन रविवार को दिल्ली वालों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ा। दिनभर शीतलहर ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर किया। वहीं, नए साल की पहली जनवरी की सुबह का स्वागत कड़ाके की ठंड व घने कोहरे के साथ होने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

IMD ने बताया दिल्ली का तापमान

प्रादेशिक मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, शीतलहर के चलते दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, दूसरी तरफ न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आईएमडी ने अनुमान जताया है कि नववर्ष की पहली सुबह कड़ाके की ठंड वाली हो सकती है। तापमान में सीधे चार से पांच डिग्री की गिरावट लोगों के नववर्ष के जोश पर ब्रेक लगा सकता है।

एक जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी ने अनुमान जताया है कि एक जनवरी को दिनभर कोहरा छाया रह सकता है। हालांकि, शीतलहर से मामूली राहत मिल सकती है, लेकिन पारा गिरने से सर्दी बढ़गी। दिन में धूप निकलने की संभावना बेहद कम है, लेकिन बीच-बीच में आसमान से झांकते हुए देखा जा सकता है।

प्रदूषण का कहर

दिल्ली के लोगों को जहरीली हवा में सांस लेनी पड़ रही है। हवा की गुणवत्ता में सुधार नहीं हो रहा है और आज रविवार को एक बार फिर AQI 400 के पार पहुंच गया। नए साल के जश्न के दौरान होने वाली आतिशबाजी से भी शहर की हवा खराब कर सकती है।

शनिवार को इतना था AQI

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में 24 घंटे का औसत AQI 401 तक पहुंच गया। यह 'खतरनाक' जोन में है। शाम 4 बजे तक, AQI 'बहुत खराब' स्तर पर पहुंच गया, जो 400 तक पहुंच गया। शहर का AQI शुक्रवार शाम 4 बजे 382 (बहुत खराब) और गुरुवार को 358 (बहुत खराब) था, लेकिन नए साल के जश्न को देखते हुए इसके आसानी से 400 के पार जाने का खतरा है।

5379487