Logo
Fake Doctor: दिल्ली पुलिस ने एक फर्जी महिला डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। वो 'स्त्री रोग विशेषज्ञ' बनकर महिलाओं का इलाज करती थी। उसने एक महिला का ऑपरेशन किया था, जिसके कारण उसकी जान चली गई थी।

Fake Doctor: दिल्ली में एक फर्जी महिला डॉक्टर को क्राइम ब्रांच पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला डॉक्टर पर आरोप है कि वो सिर्फ 12वीं पास है और उसने मेडिकल दस्तावेजों में जालसाजी करके फर्जी BAMS डिग्री हासिल की और उसके आधार पर क्लीनिक खोल दिया। बाद में महिला के खिलाफ केस दर्ज हुआ। उसके बाद महिला को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया।

क्या है पूरा मामला?
क्राइम ब्रांच डीसीपी आदित्य गौतम ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रमेश कुमार निवासी विकास नगर ने रणहौला में महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया था। शिकायत में कहा गया कि एक युवक की पत्नी को पेट दर्द की समस्या थी, जिसके कारण उसने महिला डॉक्टर के पास उसे क्लीनिक में भर्ती कराया था। फर्जी डॉक्टर ने पीड़िता को दवा दी और छुट्टी दे दी।

हालांकि पेट दर्द जारी रहा, जिसके कारण उसने अपनी पत्नी को दोबारा क्लिनिक में भर्ती कराया। फर्जी डॉक्टर ने कहा कि महिला की सर्जरी करानी होगी। महिला डॉक्टर ने सर्जरी की और उसे घर भेज दिया। हालांकि कुछ दिनों बाद महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। युवक ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच में पता चला कि महिला के पास किसी तरह के वैध डिग्री नहीं थी। उसने BAMS की जाली डिग्री बनवाई थी और उसके आधार पर क्लीनिक खोला था।

ये भी पढ़ें: दिल्ली के मुस्तफाबाद में युवक को मारी गोली: अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस

कोर्ट ने भगोड़ा घोषित किया
पुलिस ने इस मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया। कुछ दिनों में उसे जमानत मिल गई। जमानत मिलने के बाद फर्जी महिला डॉक्टर हाजिर नहीं हुई। 2016 में अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। टीम ने उसे गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्रेटर कैलाश-II में छापेमारी कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया।

असिस्टेंट से सीधा बनी डॉक्टर
पूछताछ में महिला ने बताया कि साल 2005-06 में वह दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में एक डॉक्टर के पास असिस्टेंट के रूप में काम करती थी। उस क्लीनिक में उसने बेसिक इलाज करना सीखा। इसके बाद उसने बीएएमएस की फर्जी डिग्री लेकर अपना क्लीनिक खोल दिया। यहां वो स्त्री रोग संबंधी रोगों का इलाज किया करती थी।

पुलिस ने दी जानकारी
पुलिस ने जानकारी दी कि महिला केवल 12वीं पास है। उसने फर्जी दस्तावेजों के जरिए विकास नगर के रणहौला में अपना क्लीनिक खोला। 2009 में उसने प्रेग्नेंट महिला का गलत तरीके से ऑपरेशन कर दिया, जिसके कारण महिला की जान चली गई। इसके बाद वो गिरफ्तार कर ली गई। जमानत पर बाहर आने के बाद वो लगातार अपना ठिकाना बदलती रही। फिलहाल, वो ग्रेटर कैलाश-II में एक सीनियर सिटीजन के घर पर केयर टेकर के तौर पर काम करती थी। 

ये भी पढ़ें: खाने में शाही पनीर ने देने पर होटल मालिक के साथ मारपीट, बाइक सवारों की हरकत सीसीटीवी में कैद

ch ad
5379487