Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने 20 साल के युवक की हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। युवक का साला भी इस हत्या में शामिल था। कहा जा रहा है कि मृतक युवक अपनी पत्नी को अपमानित किया करता और उसके साथ दुर्व्यवहार किया करता था। इस कारण अपमानित महसूस करके आरोपी ने अपने जीजा को मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम ऋतिक बताया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने दी जानकारी
इस बारे में जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को कैलाश कॉलोनी में दिल्ली विकास प्राधिकरण की खाली जमीन की झाड़ियों में 20 वर्षीय ऋतिक का शव मिला। उसके गले पर गंभीर चोट के निशान थे और चेहरा भी बुरी तरह से बिगड़ा हुआ था। इसके बाद ज्योति नगर थाने में मामला दर्ज किया गया। हत्या की जांच के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूत्रों की मदद से पुलिस ने मृतक की पहचान की।
ये भी पढ़ें:- Delhi Cyber Crime: दिल्ली पुलिस ने दो साइबर क्रिमिनल्स को किया गिरफ्तार, व्हॉट्सएप के जरिए ठगी को दिया था अंजाम
पत्नी को किया करता था परेशान
जांच में पता चला कि ऋतिक ने आरोपियों में से एक की बहन से भागकर शादी की थी। कहा जा रहा है कि मृतक आरोपी की बहन के साथ दुर्व्यवहार करता था, जिसके कारण उसने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसी कारण मृतक के साले और उसके साथियों ने ऋतिक को मौत के घाट उतारा था। आरोपियों की पहचान अशोक नगर निवासी 20 वर्षीय शिवम, ज्योति नगर निवासी 18 वर्षीय सोनू, ईस्ट नाथू कॉलोनी चौक18 वर्षीय विशाल, ईस्ट नाथू कॉलोनी चौक से 23 वर्षीय सूरज के रूप में हुई है।
कैसे रची हत्या की साजिश
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ऋतिक ने उनकी एक बहन को भगाया था और बाद में उसे प्रताड़िता और अपमानित करता था। वो महिला के घर वालों को फोन करके गाली गलौज करता और धमकी दिया करता था। 6-7 मार्च, 2025 की रात ऋतिक आरोपियों के घर गया। इस दौरान उसने परिवार के बारे में अपमानजनक टिप्पणियां कीं। इस पर साले ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे मारने का प्लान बनाया। पहले सबने ऋतिक के साथ शराब पी और फिर कैब बुक करके एक सूनसान इलाके में उसे ले गए और वहां उसे मौत के घाट उतार दिया।
ये भी पढ़ें: Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने दबोचा एक और बदमाश, विकास लगरपुरिया गैंग का सदस्य गिरफ्तार