Logo
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम कांग्रेस शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

Rajendra Pal Gautam joins Congress: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के पूर्व मंत्री और आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam)  शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए है।  उन्होंने महासचिव केसी वेणुगोपाल, पार्टी के दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव और पार्टी नेता पवन खेड़ा की मौजूदगी में कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।

आप नेता राजेंद्र पाल गौतम के कांग्रेस में शामिल होने पर पार्टी के दिल्ली प्रमुख देवेंद्र यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि सामाजिक न्याय की लड़ाई में शामिल रहे राजेंद्र पाल गौतम शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं 2 बार के विधायक और पूर्व मंत्री का कांग्रेस में स्वागत करता हूं।  देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि उनके आने से राहुल गांधी के नेतृत्व में सामाजिक न्याय की हमारी लड़ाई को ताकत मिलेगी। 

प्रमुख देवेंद्र यादव ने आगे कहा कि दिल्ली में कांग्रेस ने हमेशा जमीनी स्तर पर काम किया है। कांग्रेस ने खुद को मजबूत किया है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के कई लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं। कांग्रेस का गठबंधन राष्ट्रीय स्तर पर था, मुझे दिल्ली में गठबंधन की कोई संभावना नहीं दिख रही है।  

 

 

कैबिनेट मंत्री से दिया था इस्तीफा 

दरअसल, एक कार्यक्रम के दौरान राजेंद्र पाल गौतम के साथ एक विवाद खड़ा हो गया था। जिसके बाद पूर्व मंत्री ने अक्टूबर 2022 में कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। गौतम ने एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था। इस कार्यक्रम को लेकर कहा गया था कि इसमें 10 हजार से ज्यादा लोगों ने बौद्ध धर्म में शामिल हुए। सभी ने भारत को जातिवाद और अस्पृश्यता से मुक्त बनाने के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम के दौरान, जब गौतम मंच पर थे। तो कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने 22 प्रतिज्ञाएं ली थी। जिसमें 'हिंदू देवी-देवताओं की प्रार्थना नहीं करेंगे'। वाली प्रार्थना भी शामिल थी। 

राजेंद्र पाल गौतम 2025 में रहे थे दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री

बता दें कि राजेंद्र पाल गौतम 2015 में दिल्ली कैबिनेट में थे और उनके पास जल, पर्यटन और संस्कृति, कला और भाषा विभाग थे। वह दिल्ली के सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित विधायक थे।

 

5379487