Logo
Hathras Satsang Stampede: हाथरस में सत्संग के बाद हुई भगदड़ में मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। इस हादसे में अब तक 122 लोगों की मौत हो चुकी है। अब इस पर सियासत भी शुरु हो गई है।

Sanjay Singh on Hathras Incident: यूपी के हाथरस में मंगलवार को भोले बाबा के सत्संग के बाद हुई भगदड़ में अब तक 122 लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने अब तक 121 मौत की पुष्टि की है। 4 जिलों अलीगढ़, हाथरस, एटा और आगरा में रातभर शवों का पोस्टमॉर्टम हुआ। अब इस हादसे पर सियासत भी गर्म हो गई है। दरअसल, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यूपी की सीएम योगी सरकार और बीजेपी पर निशाना साधा है।  

धर्म के नाम पर हो रहा धंधा बंद हो

हाथरस में हुई भगदड़ की घटना पर संजय सिंह ने कहा है कि अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस तरह के बाबा का बाजार विकसित हो रहा है। आखिर कैसे इतनी भीड़ जमा हो गई। मुआवजा का घोषणा करना चाहिए। धर्म के नाम पर धंधा बंद होना चाहिए। साथ ही संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी कर्म से हिंसक है। गुजरात में कांग्रेस के कार्यालय पर हमला हुआ है।

'इंसान की कोई कीमत नहीं'

AAP सांसद ने आगे कहा कि इस देश में इंसान की कोई कीमत नहीं रह गई है। पुल गिर जाये, भगदड़ मच जाए और लोगों की जान चली जाती है। एक व्यक्ति बाबा बनकर बाजार खड़ा कर रहा है और उस पर कोई नियंत्रण नहीं है। हरियाणा में देख लीजिये, एक बाबा हत्या और बलात्कार का दोषी है और वह जब चाहता है तब बाहर आ जाता है। पूरी सरकार उसके आगे नतमस्तक हो जाती है। कल हाथरस में हुई भगदड़ में जो लोग मारे गए वह समाज के सबसे पिछड़े लोग हैं। वहां की हालत देखकर और शवों की तस्वीरें देखकर आंसू आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- हाथरस सत्संग में 80 हजार की परमिशन थी, शामिल हुए ढाई लाख लोग; भगदड़ में मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 121 हुआ

बता दें कि हाथरस में यह हादसा मंगलवार दोपहर 1 बजे फुलरई गांव में हुआ। मंगलवार देर रात हादसे में 22 लोगों के खिलाफ सिकंदराराऊ थाने के दरोगा ने FIR दर्ज कराई। इसमें मुख्य आयोजक देव प्रकाश मधुकर का नाम है। बाकी सब अज्ञात हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें मुख्य आरोपी भोले बाबा उर्फ हरि नारायण साकार का नाम ही नहीं है। हादसे के बाद से बाबा अंडरग्राउंड हो गया। पुलिस रातभर उसकी तलाश में छापेमारी करती रही। पुलिस मैनपुरी में बाबा के आश्रम में पहुंची, लेकिन वहां भी बाबा नहीं मिला। मैनपुरी में आश्रम के बाहर पुलिस तैनात है।

jindal steel hbm ad
5379487