Logo
दिल्ली में एक युवक की छोटी आंत से जिंदा कॉकरोच निकला है। जिसके बाद से मरीज हैरान है और उसे समझ नहीं आ रहा है कि आखिरी कॉकरोच उसके पेट में कैसे जा सकता है।

राजधानी दिल्ली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक निजी अस्पताल में 23 साल के युवक की सर्जरी करके छोटी आंत से जिंदा कॉकरोच  निकाला गया है। जिसके बाद से डॉक्टर्स भी हैरान है कि आखिर जिंदा कॉकरोच युवक के पेट में कैसे पहुंचा। वहीं जिस युवक के पेट से कॉकरोच निकला है, उसे भी समझ में नहीं आ रहा है कि उसके साथ ऐसा कैसे हो सकता है। 

जानकारी के मुताबिक, एक 23 साल का युवक पिछले दो-तीन दिन से पेट के दर्द से परेशान था। जिसकी वजह से वह खाना भी ठीक से नहीं खा रहा था। उसकी पाचन क्रिया प्रभावित हो रही थी। इसके बाद उसने एक निजी अस्पताल में गैस्ट्रो विभाग दिखाया। उसने बताया कि उसके पेट में बहुत दर्द है और उससे कुछ खाया भी नहीं जा रहा है। डॉक्टर शुभम वत्स ने युवक की सभी बातें सुनी और उसकी जीआई एंडोस्कोपी करने का फैसला लिया। जिसके बाद डॉक्टरों को मरीज के पेट में जिंदा कॉकरोच नजर आया। यह कॉकरोच मरीज की छोटी आंत में चिपका हुआ था। इसके बाद डॉक्टरों ने मरीज की तुरंत एंडोस्कोपी की और 10 मिनट के बाद कॉकरोच को बाहर निकाल लिया।  

डॉक्टर ने बताया कि  मरीज के पेट से करीब तीन सेंटीमीटर लंबा कॉकरोच निकाला गया। उन्होंने कहा कि छोटी आंत में जिंदा कॉकरोच मरीज के लिए काफी खतरनाक था। उन्होंने कहा कि अगर लंबे समय तक कॉकरोच मरीज के शरीर में रहता तो बड़ा नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि कॉकरोच ऐसा जीव है जो किसी भी स्थिति में जिंदा रह सकता है। वहीं जब मरीज से पूछा गया कि यह कॉकरोच उनके पेट में कैसे गया तो उसके पास कोई जवाब नहीं था। ऐसे में डॉक्टरों का अनुमान है कि खाना खाते समय या किसी दूसरे कारणों से कॉकरोच मरीज के पेट में चला गया होगा।

 

5379487