Logo
Arvind Kejriwal Punjab Visit: दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार घर से ही नहीं बल्कि दिल्ली से बाहर जाएंगे। केजरीवाल 10 दिन के लिए पंजाब जा रहे हैं। वे वहां 15 मार्च तक रहेंगे।

Arvind Kejriwal Punjab Visit: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपनी सीट और सत्ता गंवाने के बाद पहली बार राष्ट्रीय राजधानी से बाहर जा रहे हैं। चुनाव परिणाम के एक महीने बाद केजरीवाल आज यानी चार मार्च 2024 को पंजाब के लिए रवाना होंगे। वहां वह 10 दिन तक विपश्यना करेंगे।

होशियारपुर में 10 दिन साधना करेंगे 

सूत्रों के अनुसार होशियारपुर में साधना करेंगे। इससे पहले उन्होंने दिसंबर 2023 में होशियारपुर के आनंदगढ़ में धम्म धजा विपश्यना केंद्र में 10 दिवसीय सत्र में भाग लिया था। बता दें, केजरीवाल आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) से समन मिलने के बाद होशियारपुर गए थे। 

चुनाव परिणाम के बाद सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए केजरीवाल

चुनाव हारने के बाद केजरीवाल सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। उन्होंने खुद को पार्टी संबंधित गतिविधियों तक सीमित रखा है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने 2015 से 2024 तक दिल्ली में शासन चलाया। इस चुनाव में वह 70 सीटों में से 22 सीट ही जीत सके। बीजेपी ने 48 सीट जीती।

आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता अपनी सीट गंवा दिए। इनमें केजरीवाल के अलावा मनीष सिसोदिया, सौरभ भारद्वाज, सत्येंद्र जैन और सोमनाथ भारती आदि शामिल हैं। चुनाव हारने के बाद केजरीवाल एक बार भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आए हैं। उन्होंने खुद को पार्टी गतिविधियों तक ही सीमित रखा है। 

पंजाब में AAP के साथ होगा खेला!

चुनाव हारने के बाद पार्टी संगठनात्मक बैठकें कर रही है। पार्टी संयोजक गोपाल राय ने कहा है कि चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नेताओं को ही संगठन में जिम्मेदारी मिलेगी। केजरीवाल का पंजाब दौरा कांग्रेस के इस दावे को लेकर भी महत्वपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी के कई विधायक उसके पाले में जाने वाले हैं। हालांकि, AAP ने भगवंत मान को मुख्यमंत्री पद से हटाने समेत सभी अफवाहों का खंडन किया है।

यह भी पढ़ें- 'दिल्ली को पटरी पर लाने की जरूरत:' आम लोगों के लिए होगा आगामी बजट, सचदेवा दे दिया बड़ा इशारा

5379487