Logo
Independence Day 2024: दिल्ली के कुछ ऐसे ऐतिहासिक जगह हैं, जहां पर आप 15 अगस्त के दिन पूरे परिवार के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।

Independence Day 2024: पूरे देश में 15 अगस्त के दिन एक अगल ही नजारा देखने को मिलता है, लेकिन देश की राजधानी दिल्ली सबसे अलग, खास और सुंदर होता है, क्योंकि आजादी के अमृत महोत्सव के विषेश मौके पर दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों जैसे इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, लाल किला और अन्य ऐतिहासिक स्थलों को विशेष रूप से सजाया जाता है।

आजादी के दिन पूरे देश में जोश का माहौल बना रहता है। वहीं दिल्ली में 15 अगस्त के दिन कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। साथ ही मॉल, रेस्टोरेंट में गजब के नजारे देखने को मिलते हैं। दिल्ली में सभी सेनाओं की परेड भी होती है, जिसे देखने के लिए लोगों काफी मात्रा में एकत्रित होते है। परेड देखने के लिए टिकट भी लगते हैं। अगर आपको टिकट नहीं मिल पा रहा है, तो दिल्ली की कुछ खास जगहों पर जाकर 15 अगस्त का आनंद उठा सकते हैं। साथ ही बच्चे, पत्नी और दोस्तों के साथ भरपूर मजा भी उठा सकते हैं।

संजय वन

Independence Day
संजय वन

यदि आपको स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली में भीड़-भाड़ वाले इलाके से दूर रहना चाहते हैं और कुछ समय शांति से व्यतित करना चाहते हैं, तो संजय वन आपके लिए बेस्ट रहेगा। यह वन पूरी तरह से हरियाली से भरा हुआ है। यहां इंडिया गेट या लाल किला जैसी भीड़-भाड़ देखने को नहीं मिलेगी। इसलिए आप आजादी के दिन प्राकृतिक के साथ कुछ पल बिता सकते हैं। संजय वन जाने के लिए आपको दिल्ली परिवहन निगम की कई बसें आसपास से होकर जाती है। यदि आप मेट्रो स्टेशन से जाना चाहते हैं तो नियर मेट्रो स्टेशन कुतुब मीनार है। यहां से संजय वन करीब 3-4 किमी की दूरी पर स्थित है।

नेहरू पार्क

Independence Day 2024
नेहरू पार्क

स्वतंत्रता दिवस के दिन दिल्ली के लगभग सभी ऐतिहासिक जगहों पर काफी भीड़-भाड़ देखने को मिलेगी। इसलिए 15 अगस्त के दिन आप नेहरू पार्क में कुछ समय बिता सकते हैं। यहां पर आप पार्क के बीचों-बीच केंद्र में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित ज्वाहरलाल नेहरू की एक विशाल प्रतिमा देखने को मिल जाएगी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में नेहरू जी का बहुत ही बड़ा योगदान रहा है। इसलिए आप 15 अगस्त के दिन पूरे परिवार के साथ एक दिन का पिकनिक का प्लान कर सकते हैं। यह पार्क दिल्ली के चाणक्यपुरी में स्थित है।

लोधी गार्डन

Independence Day 2024
लोधी गार्डन

यदि आप 15 अगस्त के दिन लाल किला, इंडिया गेट या कुतुब मीनार नहीं जा पा रहे हैं तो आप पूरे फैमली के साथ लोधी गार्डन जा सकते हैं। यहां आप पूरे परिवार के साथ हरे-भरे लॉन, फूलों की क्यारियां और पेड़-पौधे की हरियाली का मजा ले सकते हैं। इस गार्डन में कई तरह के पक्षियों का बसेरा है, जिनकी आवाजें बेहद प्यारी लगती हैं।

5379487