Logo
अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए गाजियाबाद परिवहन निगम की ओर से 20 जनवरी 2024 से 30 बसों का संचालन करेगा। अगर भक्तों की संख्या में बढ़ोतरी होगी, तो बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी।

अयोध्या में होने जा रहे रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए उत्तर प्रदेश निगम की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। दिल्ली-एनसीआर के सभी आठ डिपो की करीब 30 बसें अयोध्या के लिए चलाई जाएंगी। बसों में राम प्रतिष्ठा समारोह होने तक यूपी की बसों में राम भजन भी सुनाई देंगे। इसके अलावा, गोरखपुर की ओर जाने वाली बसों को भी अयोध्या में स्टॉपेज दिया जाएगा। 

दरअसल, 8 जनवरी से ही अयोध्या में राम मंदिर के लिए अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 22 जनवरी 2024 को पीएम मोदी रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों-शोरों से की जा रही है। वहीं, परिवहन निगम ने भी अयोध्या जाने वाले यात्रियों की परेशानी दूर करने के लिए विशेष तैयारियां कर ली है। 

20 जनवरी से अयोध्या के लिए रवाना होंगी बसें 

जहां एक ओर रेलवे विभाग अयोध्या जाने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़ाने पर विचार कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ परिवहन निगम के अधिकारी भी 20 जनवरी से अयोध्या जाने के लिए बस सेवा का संचालन शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। दिल्ली से सटे गाजियाबाद संभाग में कौशांबी, हापुड़, गाजियाबाद, साहिबाबाद, लोनी, बुलंदशहर, खुर्जा और सिकंदराबाद डिपो से लगभग 30 बसों को रवाना किया जाएगा। अगर अयोध्या जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ती है, तो ज्यादा से ज्यादा बसों को लाया जाएगा। 

ये भी पढ़ें:-दिल्ली से अयोध्या सिर्फ 80 मिनट में, राम मंदिर के लिए जल्द शुरू होगी रेग्यूलर फ्लाइट; जानिए पूरा शेड्यूल

कौशांबी डिपो के एआरएम शिव बालक ने दी जानकारी

कौशांबी डिपो के एआरएम शिव बालक का कहना है कि डिपो की कुल 12 बसें आजमगढ़ और गोरखपुर के रास्तों पर चलाई जाएंगी। इन सभी बसों के चालकों को निर्देश दिया गया है कि बसों का स्टापेज अयोध्या में कराया जाएगा। साथ ही, बसों में साउंड सिस्टम लगाने की भी तैयारियां की जा रही है। इसके अलावा, बसों में राम का चित्र बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। 

5379487