Logo
Virendra Sachdeva Attacked MahaRally: दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि रामलीला मैदान की रैली एक फ्लॉप शो रही जिसमें आप के 61 विधायक रैली के लिए 6100 लोग भी जुटाने में असफल रहे।

BJP Attacked Maharally: दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली आज 31 मार्च को संपन्न हो गई है। इसमें विपक्षी गठबंधन में शामिल सभी दिग्गज नेता शामिल हुए। सभी ने मंच से लोकतंत्र और संविधान के मुद्दे पर केंद्र सरकार और बीजेपी को जमकर घेरा। अब इस पर दिल्ली बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन की रैली एक फ्लॉप शो रही, जिसमें आप के 61 विधायक रैली के लिए 6100 लोगों को भी जुटाने में असफल रहे। मीडिया वीडियो रिपोर्टों से पता चला है कि यह एकजुटता विहीन रैली थी, जिसमें कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी द्वारा मंच पर लगाई गई अरविंद केजरीवाल की तस्वीर हटवा दी।

आम आदमी पार्टी के अंत की शुरुआत

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि मुश्किल से 21 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय मतदाताओं को 6 गारंटी जारी करके खुद को हंसी का पात्र बना लिया है। आज की रैली की विफलता ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अंत की शुरुआत कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार बचाओ, परिवार बचाओ रैली थी। सभी भ्रष्टाचारी आज एक मंच पर इकट्ठे हुए। देश की जनता जानती है कि यह सब चोरों की बारात अपने भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए इकट्ठे हुए हैं। देश और दिल्ली की जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना समर्थन देगी, इन चोरों की बारात को नहीं।

ये भी पढ़ें:- रामलीला मैदान में राहुल गांधी ने कहा- पीएम चुनाव फिक्स करने की कोशिश में

'भारत के 'टुकड़े-टुकड़े' करना कांग्रेस के डीएनए में'

वहीं, बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा रामलीला मैदान में जो लोग इस देश के नाम के बीच में बिंदु लगाते हैं और देश को बचाने की बात करते हैं। वे वास्तव में अपने परिवार को बचाने के लिए वहां हैं। भारत के 'टुकड़े-टुकड़े'  कांग्रेस के डीएनए में हैं। युवराज भारत को एक राष्ट्र के रूप में स्वीकार करने के लिए भी तैयार नहीं हैं और वह विदेशी धरती पर हस्तक्षेप की भी मांग करते हैं।

ये भी पढ़ें:- 'यह लोकतंत्र नहीं, परिवार बचाओ भ्रष्टाचार छिपाओ रैली', इंडिया गठबंधन की महारैली पर BJP का तंज

क्या बोले मनोज तिवारी

इससे पहले भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि रामलीला मैदान में भारतीय गठबंधन की रैली को भ्रष्टाचारियों का एक बड़ा गिरोह बताया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोएगा। यह दृश्य उसी स्थान पर हो रहा होगा जहां कभी अरविंद केजरीवाल खड़े थे। इन सभी लोगों को भ्रष्टाचारी कहा और उनकी गिरफ्तारी की मांग की। कांग्रेस और अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेता अंदर से मुस्कुरा रहे होंगे। वहां खड़ा गैंग सोच रहा होगा कि अरविंद केजरीवाल के साथ जो हो रहा है वह बिल्कुल सही है। 

5379487